लोकतंत्र सेनानियों का आज भाजपा के संगठन के द्वारा सम्मान किया गया

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

मोदीनगर . देश में 25 जून 1975 को कांग्रेस द्वारा लगाया गया आपातकाल जो काला दिवस के रूप में मनाया जाता है उस दौरान जो हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ता जेल में रहे उनके सम्मान के लिए आज मोदीनगर के छाया पब्लिक स्कूल में उनका सम्मान किया गया मुख्य वक्ता श्री रमेश गौड कश्यप क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अध्यक्षता जिले के अध्यक्ष आदरणीय दिनेश सिंघल जी संचालन जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने किया किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे तत्पश्चात वृक्षारोपण किया.

भारत के इतिहास का कालादिवस आपातकाल की घोषणा दिवंगत प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा करना लोकतंत्र वो भी विश्व का सबसे बड़े राष्ट्र में प्रजा के अस्तित्व की हत्या थी।
तत्कालीन विपक्षियों की भूमिका में रहना , कष्ट सहना,जेल की यातना सहना ऐसे लोकतंत्र सेनानियों का आज भाजपा के संगठन के द्वारा सम्मान किया गया।
जिसमें हमने भी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी कार्यकर्ता बंधुओं और बहनों से मिलना हुआ।