पहली बार नेपाल के जनकपुरी जाने के लिए भारत गौरव ट्रेन का रैक तैयार हो गया है

 क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

Bharat Gaurav Train: लखनऊ से दिल्ली रवाना हुआ रैक, गुरुवार को मेगा रोड शो। योग और संस्कृति की दिखेगी झलक।

लखनऊ। दिल्ली से 21 जून को शुरू हो रही पहली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में पंजाब का भांगड़ा तो बरसाना की लठमार होली की झलक भी दिखाई देगी। अयोध्या के रास्ते पहली बार नेपाल के जनकपुरी जाने के लिए भारत गौरव ट्रेन का रैक तैयार हो गया है। यह रैक बुधवार सुबह लखनऊ के कैरिज वर्कशाप से दिल्ली रवाना कर दिया गया है। दिल्ली में गुरुवार को ट्रेन के प्रमोशन के लिए एक मेगा रोड शो भी होगा।भारत गौरव ट्रेन पहली बार श्री रामायण यात्रा पर निकल रही है। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के लिए देखो अपना भारत डीलक्स ट्रेन की बोगियों का उपयोग किया गया है। 17 रात और 18 दिन की लंबी यात्रा को और आरामदायक बनाने के लिए कैरिज वर्कशाप में बोगियों की आंतरिक डिजाइन बदली गई है।

jagran