"गरीब कल्याण जनसभा" को लेकर व्यवस्था बैठक जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई

 क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

मोदीनगर. भारतीय जनता पार्टी जिला गाजियाबाद 12 जून को मोदीनगर गांधी मैदान में होने वाली  "गरीब कल्याण जनसभा" जिसमें मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहेंगे कार्यक्रम को लेकर व्यवस्था बैठक जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. 



भाजपा जिला गाजियाबाद लोनी कैंप कार्यालय हीरो शोरूम पर जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने विधायक नंदकिशोर गुर्जर एवं पार्टी जिला पदाधिकारियों/ मंडल अध्यक्षों/ मोर्चा जिलाध्यक्षों/तथा विभाग/प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों के साथ योजना एवं व्यवस्था बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य 12 जून को मोदीनगर गांधी मैदान में गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित करेंगे।

जिसमें मोदीनगर, लोनी एवं गाजियाबाद, साहिबाबाद मुरादनगर के पार्टी कार्यकर्ता जुटेंगे। गरीब कल्याण जनसभा में केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित हुए लाभार्थियों सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

जिसको लेकर पूरी योजना एवं व्यवस्था की रूपरेखा तैयार कर सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सुनिश्चित कर दी गई है।

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि लोनी विधानसभा से लगभग 100 बस एवं 200 निजी वाहनों के द्वारा लगभग 5000 से अधिक कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य जी को सुनने के लिए गांधी मैदान मोदीनगर पहुंचेंगे।

इस दौरान में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष एवं भूमि विकास बैंक के चेयरमैन रामकुमार त्यागी, जिला महामंत्री जितेंद्र चितौड़ा, राजेंद्र बाल्मीकि, पूर्व चेयरमैन डॉक्टर विनोद बंसल, जिला मंत्री सुदेश भारद्वाज, अश्वनी कुमार राहुल बैसला, जिला मिडिया प्रभारी धजय खारी, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा आरती मिश्रा, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा सतपाल प्रधान, मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार, कृष्ण बंसल, राजीव शर्मा,  

पंडित ललित शर्मा, पंकज शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक सतेन्द्र बंसल, बबली अग्रवाल, जितेंद्र गुप्ता, रूद्रामिनि गिरी, राजकुमार चौधरी, कैलाश गर्ग, संतोष मिश्रा, गौरव कसाना, रवि कुमार, तरूण गौतम, गौरव बंसल आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।