क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141
आज का राशिफल व पंचांग
12 जून, 2022, रविवार
आज और कल का दिन खास
12 जून, 2022 : प्रदोष व्रत आज।
13 जून, 2022 : अंतरराष्ट्रीय एल्बीनिज़्म जागरूकता दिवस कल।
आज का राशिफल
12 जून, 2022, रविवार
मेष राशि : दिन सामान्य रहेगा। मन विचलित रहेगा। धन का लाभ मिलेगा। धर्म कार्य में वृद्धि होगी। राजकाज में विशेष सफलता मिलेगी।
वृष राशि : पराक्रम में वृद्धि होगी। परिजनों की समस्या रहेगी, समस्या का निराकरण समझदारी से करें। अच्छे कार्य में धन खर्च होगा। भूमि-वाहन में सुख मिलेगा।
मिथुन राशि : दिन ठीक रहेगा। रोज के कार्य अनियमित समय से होंगे। परिवार से खिन्नता हो सकती है। धन का व्यय और आंशिक लाभ मिलेगा।
कर्क राशि : समस्या से थोडी निजात मिलेगी। कारोबार से लाभ मिलेगा। राजकाज के कार्य में अच्छा परिणाम आयेगा। साझेदारी से लाभ होगा।
सिंह राशि : अकस्मात व्यय होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। प्रतिष्ठा, यश, ख्याति प्राप्त होगी। समस्या का समाधान होगा।
कन्या राशि : धन का लाभ होगा। किसी प्रियजन से मुलाकात होगी। पराक्रम प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अफसरों से सम्बन्ध मधुर बनेंगे।
तुला राशि : कारोबार में प्रगति होगी। कोई अच्छा समाचार मिलेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। राजकाज में सफलता प्राप्त होगी।
वृश्चिक राशि : स्वास्थ्य लाभ होगा। अकस्मात व्यय होगा और दूर-समीप की यात्रा होगी तथा पारिवारिक सुख मिलेगा।
धनु राशि : धन का लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रोपर्टी पर धन खर्च होगा। शिक्षा का लाभ मिलेगा।
मकर राशि : घर में प्रसन्नता का समाचार मिलेगा। मन खुश रहेगा। राजाकज में उत्साह बनेगा। निर्माण कार्य में प्रगति होगी।
कुम्भ राशि : दिनचर्या अच्छी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। व्यय अवश्य होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। आंशिक धन लाभ होगा।
मीन राशि : संतान की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में धन लाभ होगा। अच्छी सूचना की प्राप्ति होगी। मित्रों का सहयोग और धन लाभ होगा।
-राजेन्द्र गुप्ता
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
आज का पंचांग
12 जून, 2022, रविवार
तिथि त्रयोदशी 00:27 AM
नक्षत्र विशाखा 11:58 PM
करण कौलव 02:00 PM
तैतिल 00:27 AM
पक्ष शुक्ल
योग शिव 05:26 PM
वार रविवार
सूर्योदय 05:22 AM
सूर्यास्त 07:19 PM
चन्द्रमा तुला 06:33 PM
राहुकाल 05:34 - 07:19 PM
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944 (शुभकृत)
मास ज्येष्ठ
शुभ मुहूर्त
अभीजित 11:52 - 12:48 PM
राजेन्द्र गुप्ता
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद