महिला मोर्चा द्वारा मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर आंगनबाड़ी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ संवाद

 क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141



मोदीनगर
. भारतीय जनता पार्टी जिला गाजियाबाद महिला मोर्चा द्वारा मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर आंगनबाड़ी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ संवाद किया एवं गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार वितरण किया।
 
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मोदीनगर सीकरी कलां गांव में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य एवं जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं द्वारा देश की महिलाओं को सम्मान देने वाले अनेक कार्यक्रम किए हैं।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देश भर में करोड़ों परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन देने का कार्य किया।
तीन तलाक़ जैसी कुप्रथा के खिलाफ कानून बनाकर मुस्लिम समुदाय की बहन बेटियों को सम्मान देने का कार्य भी मोदी सरकार द्वारा किया गया है।

जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं का कल्याण करने हेतु एतिहासिक कार्य किए गए हैं।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, सुकन्या समृद्धी योजना, मातृत्व योजना, आदि सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से बहन बेटियों के सम्मान को ध्यान में रखते हुए कार्य किया है।

कार्यक्रम में आंगनवाडी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार एवं गोद भराई कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक, जिलाध्यक्ष आरती मिश्रा, रितु चौधरी, स्तुति गुप्ता, अल्का चौधरी, निधि चौधरी, कविता तिसावड आदि सहित भाजपा महिला मोर्चा की जिला एवं मंडल स्तर की कार्यकर्ताओं सहित गर्भवती महिलाएं एवं सरकार की योजनाओं से लाभांवित लाभार्थी उपस्थित रहे।