जुलाई में बैंक कुल 14 दिन बंद

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141



जुलाई महीने में अगर आपको बैंक में कोई काम है तो आपका ये जानना बहुत जरूरी है कि इस महीने बैंक में कितने दिन काम-काज होगा। जुलाई में बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे। 9 जुलाई को बकरीद के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा इस महीने 5 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे।

जुलाई की बैंक हॉलिडे लिस्ट

तारीखबंद रहने का कारणकहां बंद रहेंगे
1कांग (रथयात्रा)भुवनेश्वर-इंफाल
3रविवारसभी जगह
7खर्ची पूजाअगरतला
9बकरीद और दूसरा शनिवारसभी जगह
10रविवारसभी जगह
11ईद-उल-अजाजम्मू और श्रीनगर
13भानू जयंतीगंगटोक
14बेन डिएनखलामशिलांग
16हरेलादेहरादून
17रविवारसभी जगह
23चौथा शनिवारसभी जगह
24रविवारसभी जगह
26केर पूजाअगरतला
31रविवारसभी जगह

नोट: इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में विभिन्न कारणों के चलते बैंक बंद रहेंगे। RBI की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू और श्रीनगर में 9 से 11 जुलाई तक बैंक बंद
जम्मू और श्रीनगर में 9 से 11 जुलाई तक लगातार 3 दिन कामकाज नहीं होगा। 9 को बकरीद, 10 रविवार और 11 जुलाई को ईद-उल-अजा के कारण बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को यहां परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।