मल्हार आश्रम कुश्ती केंद्र इंदौर के पहलवान तुशांत जाधव ने U-15 राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक हासिल कर मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया

    क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

मल्हार आश्रम कुश्ती केंद्र इंदौर के पहलवान तुशांत जाधव ने U-15 राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक हासिल कर मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया



इंदौर
: भारतीय खेल प्राधिकरण मल्हार आश्रम कुश्ती केंद्र के कोच सरवर मंसूरी से कुश्ती के गुर सीख रहे तुशांत जाधव ने रांची के होटवार स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 27 से 29 मई 2022 तक चलने वाली अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप बालक 52 किलोग्राम ग्रीको रोमन वजन वर्ग में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। 

इस सफलता पर पदक विजेता पहलवान को गुरु वेद प्रकाश जावला, अर्जुन अवॉर्डी कृपाशंकर पटेल और सभी पूर्व खिलाड़ियों द्वारा शुभकामनाएं देते हुए तुशांत जाधव पहलवान के उज्जवल भविष्य की कामना की।