क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141
मुरादनगर. दिनांक 11/05/2022 को कबीर दास समाज कल्याण समिति रजि o द्वारा गांव गियासपुर निकट रावली मुरादनगर में सिलाई व ब्यूटी पार्लर खोला गया संस्था सचिव सुनील राठौर ने बताया कि आज हमने गियासपुर गांव की सभी लड़कियों व महिलाओं को संस्था के उद्देश्य व संस्था के सभी नियमों व को सभी छात्राओ को बताया व साथ ही इनको ये भी बताया कि संस्था आपको किसी भी प्रकार का लोभ व लालच नहीं देगी संस्था आपको केवल सिलाई व ब्यूटी पार्लर का ज्ञान व उसका सर्टिफिकेट देगी सिलाई व ब्यूटी पार्लर सीखने वाली सभी छात्राओ ने संस्था की बात समर्थन किया व ज्यादा से ज्यादा लड़कियों व महिलाओं ने संस्था में प्रवेश लिया संस्था सचिव सुनील राठौर ने बताया कि संस्था द्वारा गियासपुर के पास के गांवों में 4 साल पहले सेंटर चलाये जा चुके हैं जैसे नेकपुर रावली कुम्हड़ा गाढ़ी खिराजपुर खिमावती आदि गांवों में सेंटर विगत 4 साल पहले चला चुके हैं जैसे इन सभी गांवों की लड़कियों व महिलाओं को सिलाई व ब्यूटी पार्लर में इसकिल्ड किया हैं ऐसा ही गियासपुर की छत्राओं को भी कामयाब किया जाएगा इस मौके पर संस्था सचिव सुनील राठौर व सुनील वर्मा अध्यापिका गरिमा व टीना व सभी छात्राए उपस्थित रहे