क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141
राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर अब तक कोई कमेटी नहीं बनाई है। उन्होंने कहा कि एमएसपी को लेकर सरकार ने किसान मोर्चा से कमेटी के लिए नाम मांगे हैं। परंतु हमने भी सरकार से कुछ सवाल पूछे हैं। उसका जवाब आते ही हम नाम वापस भेज देंगे।।
राकेश टिकैत ने दावा किया कि लखीमपुर खीरी में किसानों की बड़ी बैठक का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में किसान लंबे समय से न्याय की आस में हैं। घायल किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। संयुक्त किसान मोर्चा किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों के हित से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फसलों को वाजिब दाम मिलना चाहिए। बिजली कटौती बढ़ने लगी है। ऐसे में किसानों के समक्ष नए संकट आ गए हैं। लखीमपुर में जो कुछ भी हुआ है उसे पूरे देश ने देखा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लिया है जिसके बाद से किसानों में न्याय की आस जगी है।