IPL 2022। दिल्ली के तूफान के सामने उड़ गए हैदराबादी, वॉर्नर-पॉवेल ने खेली आक्रामक पारी

 क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

IPL 2022। दिल्ली के तूफान के सामने उड़ गए हैदराबादी, वॉर्नर-पॉवेल ने खेली आक्रामक पारी
प्रतिरूप फोटो
Twitter

दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 50वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 21 रनों से हरा दिया। इस दौरान डेविड वॉर्नर और रोवमैन पॉवेल ने हैदराबाद के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। दोनों खिलाड़ियों के बीच चौथे विकेट के लिए 122 रनों की नाबाद साझेदारी हुई।


हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार, सीन एबोट और श्रेयस गोपाल को एक-एक सफलता हासिल हुई। जबकि 150 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले उमरान मलिक की जमकर पिटाई हुई।

वॉर्नर-पॉवेल का तूफानी प्रदर्शन

डेविड वॉर्नर और रोवमैन पॉवेल ने हैदराबाद के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। ऐसे में डेविड वॉर्नर ने 58 गेंद में नाबाद 92 रन नाबाद पारी खेली। जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल है। जबकि रोवमैन पॉवेल ने अपने बाजुओ का दम दिखाते हुए लंबे-लंबे छक्के जड़े। उन्होंने 35 गेंद में तीन चौकों और 6 छक्कों मदद से 67 रनों की नाबाद पारी खेली। दोनों खिलाड़ियों के बीच चौथे विकेट के लिए 122 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। 

दिल्ली ने की धारदार गेंदबाजी

हैदराबाद के खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा दिल्ली के तेज गेंदबाजों ने परेशान किया। खलील अहमद ने 4 ओवर में 30 रन देकर 30 विकेट झटके। जिसमें अभिषेक शर्मा, मारक्रम और सीन एबोट का विकेट शामिल है। जबकि शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा नार्खिया, मिचेल मार्श और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली।