IPL 2022। दिल्ली का सपना हुआ चकनाचूर, MI ने 5 विकेट से दर्ज की जीत, जमकर झूमा RCB खेमा

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

IPL 2022। दिल्ली का सपना हुआ चकनाचूर, MI ने 5 विकेट से दर्ज की जीत, जमकर झूमा RCB खेमा

प्रतिरूप फोटो
Twitter Image

मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 69वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ऐसे में दिल्ली ने 'करो या मरो' मुकाबले में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए।


जमकर झूमा RCB खेमा

मुंबई की जीत पर सबसे ज्यादा रॉयल चैंलेजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को खुशी हुई और पूरा बेंगलोर खेमा जमकर झूमा। इस मुकाबले में मुंबई के जीत दर्ज करने के साथ ही बेंगलोर ने क्वालीफाई कर लिया है। इतना ही नहीं मैच के दौरान स्टेडियम आरसीबी-आरसीबी की आवाज से गूंज रहा था।

पॉवेल ने खेली पावरफुल पारी

दिल्ली को मुंबई के गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा परेशान किया। ऐसे में शुरुआती झटके लगने के बाद ऋषभ पंत और रोवमैन पॉवेल ने पारी को संभाला और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक ले जाने में अपना योगदान दिया। रोवमैन पॉवेल ने 34 गेंद में 126 के स्ट्राइक रेट से 43 रनों की पारी खेली। जबकि ऋषभ पंत ने 33 गेंद में 118 के स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाए। 

रोहित शर्मा की खराब पारी

रोहित शर्मा के तौर पर मुंबई को पहला झटका लगा। मौजूदा सत्र में उनके बल्ले से कुछ खास रन निकले नहीं हैं और आज भी कुछ ऐसा ही हुआ। उन्होंने 12 गेंद में महज 2 रन बनाए और पवेलियन लौट गए। आईपीएल इतिहास में यह पहला ऐसा सत्र रहा जब रोहित शर्मा के बल्ले से एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं आई।