क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141
HCL ने अधिसूचना जारी कर ट्रेड अपरेंटिस के कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक साइट hindustancopper.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 मई 2022 है। इस भर्ती के तहत ट्रेड अपरेंटिस के कुल 96 पदों को भरा जाना है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ - 18 अप्रैल 2022।
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 21 मई 2022।
लिखित परीक्षा की तिथि - 31 जुलाई 2022 (संभावित)।
रिक्ति विवरण
इलेक्ट्रीशियन - 22 पद
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक - 2 पद
मैकेनिक डीजल - 11 पद
वेल्डर (जी एंड ई) - 14 पद
फिटर - 14 पद
टर्नर / मशीनिस्ट - 6 पद
एसी और रेफ्रिजरेशन मैकेनिक - 2 पद
ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल - 3 पद
ड्राफ्ट्समैन सिविल - 1 पद
सर्वेयर - 5 पद
बढ़ई - 3 पद
प्लम्बर - 2 पद
मेसन (बिल्डिंग कन्स्ट्रक्टर) - 1 पद
शॉट फायर/ब्लास्टर (फ्रेशर) - 5 पद
मेट (खान) - फ्रेशर - 5 पद
शैक्षिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन कर रहे उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई की भी डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा
इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की विशेष छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर होगा।