अब Foreign Trip का सपना करें पूरा, इन देशों में बिना Visa के कर सकते हैं यात्रा

 क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

अब Foreign Trip का सपना करें पूरा, इन देशों में बिना Visa के कर सकते हैं यात्रा

अब Foreign Trip का सपना करें पूरा, इन देशों में बिना Visa के कर सकते हैं यात्रा

unsplash

वीजा एक ऐसा दस्तावेज होता है जो आपको किसी दूसरे देश में जाने की अनुमति देता है। ऐसे कई देश हैं जहाँ घूमने के लिए वीजा की ज़रूरत नहीं होती है। जी हैं, दुनिया के कई देश भारतीय नागरिकों को बिना वीजा के, सिर्फ पासपोर्ट पर घूमने की सुविधा देते हैं।

मालदीव 

दुनिया की सबसे सुंदर जगहों में से एक है मालदीव। इस देश में करीब 1200 आइलैंड हैं जो अपनी सुंदर वाइट सैंड और अंडर वाटर स्पोर्ट्स के लिए मशहूर हैं।  इस जगह की सबसे अच्छी बात यह है कि यहाँ आप बिना वीजा के घूम सकते हैं। 

मकाऊ

दक्षिणी चीन के पास बसा यह छोटा सा देश मकाऊ घूमने के लिए बहुत ही सुंदर जगह है। यह देश अपनी सुंदरता और लक्जरी लाइफ के कारण भारतीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां पर आप एक महीने तक बिना वीजा के आराम से घूम सकते हैं।

इंडोनेशिया 

इंडोनेशिया भारतीयों की टॉप  'हनीमून डेस्टिनेशन' में से एक है। इंडोनेशिया अपने सुन्दर द्वीपों और बीच के लिए मशहूर है। इसके साथ ही यहाँ पर एक महीने तक बिना वीजा के रहने की सुविधा भी है। अगर आप भी इंडिया से बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो इंडोनेशिया का ट्रिप आपके लिए यादगार रहेगा। 

नेपाल

भारत का पड़ोसी देश होने के नाते हर साल बहुत से लोग नेपाल घूमने जाते हैं। नेपाल अपनी संस्कृति, मंदिरों, बौद्ध मठों और समृद्ध वन्य जीवन के लिए जाना जाता है। यहाँ का पशुपति नाथ मंदिर बहुत फेमस है। नेपाल जाने के लिए वीजा की ज़रुरत नहीं होती है।

थाईलैंड

थाईलैंड भारतीयों की टॉप वेकेशन डेस्टिनेशन में से एक है। इस देश में बहुत से खूबसूरत आईलैंड, गुफाएं और बीच हैं जहाँ जाकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। इसके साथ ही यह जगह अपनी नाईट लाइफ के लिए भी जाना जाता है। थाईलैंड में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा है यानी आप एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वीजा ले सकते हैं। शॉपिंग के लिए भी यह जगह बहुत मशहूर है। 

भूटान

भूटान को दुनिया का सबसे खुशाल देश माना जाता है। हिमालय की ऊँचाई पर बसा सा छोटा सा अपनी संस्कृति के लिए भी मशहूर है। भूटान की टाइगर्स नेस्ट बौद्ध मठ को बहुत पवित्र माना जाता है। आप बिना वीजा के भूटान घूमने जा सकते हैं।  

श्रीलंका

श्रीलंका दुनिया के सबसे सुंदर जगहों में से एक है। यह देश अपनी संस्कृति, सुंदर समुद्री तटों और घने जंगलों के लिए जाना जाता है। आप दो दिनों तक बिना वीजा फीस के श्रीलंका घूम  सकते हैं। हाँ, अगर ज़्यादा दिनों का ट्रिप है तो आपको वीजा फीस देनी होगी।