उत्तर प्रदेश देश के विकास का आधार बन रहा है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 983711714

योगी आदित्‍यनाथ ने मेरठ में कहा कि अब उत्‍तर प्रदेश देश के विकास का आधार है

मेरठ। उत्तर प्रदेश को कभी देश के विकास में बाधक कहा जाता था, लेकिन आज वही देश के विकास का आधार बन रहा है। मंगलवार को क्रांति दिवस के मौके पर मेरठ के विक्टोरिया पार्क में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

jagran

धर्मस्थलों के शोरगुल को किया है समाप्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश ने आस्था के सम्मान के साथ कई समस्याओं को दूर करके दिखाया है। धर्मस्थलों के शोरगुल को समाप्त किया है, सड़कों को जनता के आवागमन के लिए खाली करके दिखाया है। आज प्रधानमंत्री के एक भारत-सर्वश्रेष्ठ भारत के संकल्प और सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ देश विश्व का नेतृत्व करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आगामी 25 साल आजादी का अमृतकाल है, इसी कालखंड में यह सपना सभी को मिलकर पूरा करना है। यदि ऐसा हुआ तो जब देश आजादी का 100वां महोत्सव मना रहा होगा तब नया भारत विश्व के सामने होगा। भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा होगा।यह भी पढ़ें


jagran

आजादी के अमृत महोत्सव में क्रांतिधरा का अहम महत्व 

मुख्यमंत्री बोले, आज देश जो आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है उसमें क्रांतिधरा का अहम महत्व है। आजादी के 90 वर्ष पहले मेरठ ने जो क्रांति की लौ प्रज्वलित की थी वह पूरे देश में आग की भांति फैली। जिसे मेरठ में कोतवाल धन सिंह गुर्जर तो देश के अन्य क्षेत्रों में मंगलपांडेय, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, नाना साहेब और अन्य क्रांतिकारी नेतृत्व दे रहे थे। यह लड़ाई देश की समग्रता की पहली लड़ाई थी, जिसमें पूरा देश मजहब और भाषा से ऊपर उठकर रोटी और झंडे के लिए लड़ रहा था। अंग्रेज इसे सामान्य विद्रोह मान रहे थे लेकिन यह जवानों, किसानों, माता बहनों समेत सभी वर्गों का सामूहिक प्रयास था। उसी का परिणाम रहा कि 90 वर्षो के भीतर देश ने आजादी का आनंद ले लिया।

jagran

पश्चिमी यूपी की विकास परियोजनाओं को गिनाया

पश्चिमी उप्र में ढांचागत विकास की परियोजनाओं को गिनाते हुए योगी बोले, देश की पहली रैपिड रेल मेरठ से दिल्ली की दूरी पाटेगी, एक्सप्रेस-वे पहले ही यह काम कर चुका है। क्रांतिकारी इन रास्तों पर पैदल चलते थे। जेवर एयरपोर्ट हवाई मार्ग की राह खोलेगा तो गंगा एक्सप्रेस-वे पूरब से यहां की दूरी कम करेगा। मेरठ आज एक जिला एक उत्पाद के जरिए देश-दुनिया में खेल उत्पाद के लिए जाना जा रहा है। भारत रत्न मेजर ध्यानचंद के नाम पर प्रदेश का पहला खेल विवि हम यहीं बना रहे हैं। महान सपूतों ने जो सपना देखा था, आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वह साकार हो रहा है। आज दुनिया भारत की ओर देखती है।

सम्मान और सौहार्द्र साथ-साथ

योगी बोले, प्रदेश ने कर दिखाया है कि सम्मान और सौहार्द के साथ आगे बढ़ा जा सकता है। रामनवनी, धर्मस्थलों के शोरगुल को सम्मान से दूर करके पूरे विश्व के सामने मिसाल पेश की है। नमाज सड़कों पर नहीं होगी, यह भी प्रदेश ने करके दिखाया है। हमने बताया है कि आस्था का सम्मान सरकार करेगी, लेकिन सामान्य जनता के आवागमन को बाधित नहीं होने देंगे। कहा कि आजादी की लड़ाई जिस प्रकार सभी ने मिलकर लड़ी थी उसी प्रकार आज हमें एकजुट होकर उन ताकतों को बेनकाब करना होगा जो विभाजन पैदा करना चाहते हैं।