हुनर महोत्सव मेले में बच्चों व महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा

   क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

हुनर महोत्सव में मनोरंजन के साथ उठा रहे खाने-पीने का लुत्फ

गाजियाबाद : घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित गाजियाबाद महोत्सव एवं शिल्प मेले में एक मई से 30 मई तक हुनर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिसमें बच्चों व महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे शहरवासियों ने मनोरंजन, खरीदारी के के अलावा खाने-पीने का भी लुत्फ उठाया।

आयोजक जय कैला मां मैनेजमेंट ग्वालियर से अनुज सिंह ने बताया कि मेला शाम तो पांच बजे से शुरू हो जाता है और रात को 10 बजे तक चलता है। मेले में करीब 20 छोटे बड़े मनोरंजन स्थल हैं। इसके अलावा हांटेड हाउस, विभिन्न राइड्स और गेम भी उपलब्ध है। इसके अलावा वाइस्कोप, बच्चों के लिए शूटिग आदि मनोरंजन के साधन हैं। सुंदर लाइट से सजे मेले में संगीत की धुन और सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन भी दर्शकों को खूब लुभा रहे हैं। हुनर महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं कैटवाक, सिगिग, डांसिग, मिमिक्री आदि कराई जा रही हैं। प्रतिभा को मंच मिलने पर भी बड़ी संख्या में बच्चे, महिला और पुरुष सभी भाग ले रहे हैं।


स्वादिष्ट व्यंजनों का उठा सकते हैं लुत्फ मेले में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन के स्टाल लगाए गए हैं। यहां विभिन्न प्रकार के स्पेशल पान हैं। फायर पान भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा चाइनीज व्यंजन, छोले भटूरे, खजला, हलवा पराठा, शिकंजी, आइसक्रीम, पावभाजी, भेलपूरी, चाट, गोलगप्पे, इसके अलावा सभी स्ट्रीट फूड हैं। जिन्हें बैठकर खाने के लिए भी व्यवस्था की हुई है।

शापिग के लिए मेले में मिलेंगी विभिन्न वेरायटी

मेले में शापिग के लिए महिला, पुरुष और बच्चों के लिए गारमेंट्स की दुकानें हैं। जहां सुंदर-सुंदर साड़ी, कुर्ते, पुरुषों व बच्चों के विभिन्न प्रकार के कपड़े उपलब्ध हैं। मेले में सुंदर-सुंदर शोपीस की खरीदारी कर सकते हैं। महिलाओं के लिए तरह-तरह की ज्वेलरी, चूड़ियां और कास्मेटिक के सामान, बच्चों के लिए खिलौने आदि की खरीदारी की जा सकती है।