अयोध्या के मंदिर एवं धर्मशाला को अब टैक्स नहीं देना होगा

 क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

अयोध्‍या में साकेतपुरी कालोनी में कर्पूरी ठाकुर के नाम पर बनेगा पार्क।

अयोध्या। नगर निगम की बोर्ड बैठक में बुधवार को कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अयोध्या के मंदिर एवं धर्मशाला को अब टैक्स नहीं देना होगा। इसके बदले उनसे टोकन मनी ली जाएगी, जो एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक होगी। महापौर रिषिकेश उपाध्याय ने बताया कि इस दायरे में सिर्फ वही मठ-मंदिर एवं धर्मशालाएं आएंगी, जो अपने परिसर का व्यावसायिक उपयोग नहीं कर रहे हैं। बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है।

गत दिनों अयोध्या आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह घोषणा की थी कि रामनगरी के मंदिर एवं धर्मशालाओं को कर मुक्त किया जाएगा। इसी का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए नगर निगम बोर्ड में प्रस्ताव लाकर उसे अमलीजामा पहनाया गया। महापौर ने बताया कि पार्षद अर्जुनदास एवं रमेशदास के प्रस्ताव पर एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मंदिरों का बकाया टैक्स भी माफ किया जाएगा।

बैठक में नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी रामकिशोर यादव के त्यागपत्र को भी स्वीकार किया गया। यही नहीं नगर निगम में अब कोई सेवानिवृत्त कर्मी किसी पद पर नियुक्त नहीं किया जाएगा। बुधवार को मंडलायुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में नगर निगम की बोर्ड बैठक संपन्न हुई, जिसमें महापौर के अतिरिक्त उप सभापति बिजेंद्र सिंह, नगर आयुक्त विशाल सिंह, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह व सभी पार्षद एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



लता मंगेशकर के नाम होगा जालपा चौराहा : 
स्वर साम्राज्ञी भारतरत्न लता मंगेशकर की स्मृति में शहर का जालपा चौराहा उनके नाम पर होगा। बोर्ड बैठक में इस आशय का प्रस्ताव भी स्वीकृत हो गया है। यह स्थान फैजाबाद एवं अयोध्या की सीमा पर स्थित है। महापौर ने बताया कि साकेतपुरी कालोनी में कर्पूरी ठाकुर के नाम पर एक पार्क का निर्माण कराया जाएगा। टेढ़ी बाजार चौराहे को निषाद राज के नाम पर करने का निर्णय लिया गया।

पार्षद नीलम सिंह ने वार्ड में हैंडपंप खराब होने व जलापूर्ति की समस्या का मुद्दा उठाया, जिसका निस्तारण कराए जाने का निर्देश महाप्रबंधक जलकल को दिया गया। लक्ष्मणघाट वार्ड के पार्षद आलोक मिश्र ने नलकूप खराब होने की समस्या उठाई। पार्षद अनुभव जायसवाल ने नगर क्षेत्र में सरकारी भूमि से अवैध कब्जे को हटा कर पार्क, अस्पताल, पार्किंग आदि का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सहमति प्रदान की गई। सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन-बोर्ड बैठक के दौरान गांधी सभागार के बाहर नगर निगम के सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन किया। सफाई कर्मी वेतन आदि मुद्दों को लेकर कई दिनों से क्षुब्ध हैं।

टेढ़ी बाजार होगा निषादराज चौराहा अयोध्या : नगर निगम बोर्ड बैठक में टेढ़ी बाजार चौराहे को निषाद राज के नाम पर करने का प्रस्ताव पारित किया गया, जिसे स्वीकृति प्रदान की गई। पार्षद नीलम सिंह ने वार्ड में लगा हैंडपंप खराब होने व जलापूर्ति की समस्या का मुद्दा उठाया। महापौर ने खराब हैंडपंप ठीक कराने व आमजन को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश महाप्रबंधक जलकल को दिया। लक्ष्मणघाट वार्ड के पार्षद आलोक मिश्र ने नलकूप खराब होने से उत्पन्न हुई पेयजल समस्या को सदन में उठाया। पार्षद अनुभव जायसवाल ने नगर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को हटा कर पार्क, अस्पताल, पार्किंग आदि का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की गई।