क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141
अधिकतर लोग नाश्ते में अंडे खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप अंडे नहीं खाते हैं तो वेजिटेबल दलिया बना सकते हैं। इनमें भी प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है और यह आपकी हेल्थ के साथ−साथ टेस्ट बड को भी शांत करते हैं।
सामग्री
1 कप दलिया
1 मध्यम आकार का प्याज, बारीक कटा हुआ
1 इंच अदरक, कटा हुआ
1 या 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
1 मध्यम आकार का टमाटर, बारीक कटा हुआ
आधा कप कटी हुई गाजर
आधा कप कटे हुए आलू
आधा कप छिलके वाली हरी मटर/ताजा या फ्रोजन
4 कप पानी
1 छोटा चम्मच जीरा
1 बड़ा चम्मच तेल या घी
आवश्यकता अनुसार नमक
बनाने का तरीका
वेजिटेबल दलिया बनाने के लिए सबसे पहले प्रेशर कुकर में तेल या घी गरम करें। अब आप गरम तेल में जीरा डालकर उसे तड़काएं। इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज डालें और उसे हल्का भूनें, जब तक कि वह टांसपेरेंट ना हो जाए।
अब कटी हुई अदरक, हरी मिर्च डालें और कुछ सेकंड के लिए भूनें। फिर टमाटर डालें और 1 मिनट तक भूनें। अब आप बाकी सभी बची हुई सब्जियां डालें और 2 मिनट के लिए भूनें। इस दौरान सब्जियों को हिलाते रहें।
अब दलिया को धोकर सब्जियों में मिला दें। 3−4 मिनट के लिए हिलाएं। 4 कप पानी और नमक डालें। 10−12 सीटी आने तक पकाएं और दलिया अच्छी तरह से पकने तक पकाएं। अगर दलिया पूरी तरह से नहीं पका है, तो थोड़ा और पानी डालें और कुछ सीटी और प्रैशर कुक करें या बिना ढक्कन के नरम होने तक पकाएं और आपको दलिया जैसा गाढ़ापन मिल जाए। वेजिटेबल दलिया को हरे धनिये से सजाएं और गरमागरम या गर्मागर्म सर्व करें।
नोटः आप वेजिटेबल दलिया में अपनी पसंद की अन्य सब्जियां भी मिक्स कर सकती हैं। इस तरह आप एक डिलिशियस नाश्ता कर सकती हैं।