भागीरथी जयंती उत्सव बड़े ही शालीनता पूर्वक उत्साह और प्रेम भाव से मनाया

  क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

फरीदनगर. 19 मई 2022 दिन बृहस्पतिवार, फरीदनगर में सैनी समाज और गांव के अन्य सभी समाज के लोगों की उपस्थिति मैं भागीरथी जयंती  उत्सव बड़े ही शालीनता पूर्वक उत्साह और प्रेम भाव से मनाया | साथ ही साथ सैनी शाक्य मौर्य कुशवाहा कंबोज इन सबके महान पूर्वजों चंद्रगुप्त मौर्य ,सम्राट अशोक ,महात्मा ज्योतिबा फुले माता सावित्रीबाई फुले को भी  शत शत नमन पूर्वक श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए | कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया | साथ ही साथ यह निर्णय भी लिया गया , कि फरीदनगर की युवा टीम जिसमें सुमित सैनी, दीपक सैनी तथा अन्य युवा जिन्होंने सभी बाल वृद्ध युवाओं आदि को प्रेरित कर इस शुभ जयंती का आयोजन किया था ,,भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन भव्य तरीके से  करते रहेंगे |


हम कामना करते हैं कि महान ऋषि राज ऋषि भागीरथ जी तथा मां गंगा का आशीर्वाद सर्व समाज को मिलता रहे |  सम्राट अशोक के महान साम्राज्य जैसा साम्राज्य भारत देश का फिर से बन जाए ,उतना ही विस्तार युक्त हो, समृद्ध शाली हो |और  माता सावित्रीबाई फुले का पवित्र सपना सभी महिलाओं को शिक्षा और अधिकार मिले | ज्योतिबा फुले जी का  यह अभियान कि कोई भी समाज में  किसी भी दृष्टि से पिछड़ा ना रहे | इस कामना से  मोदीनगर विधानसभा के सम्मानीय जन को, समस्त सैनी समाज की ओर से कुलदीप सैनी का प्रणाम अभिवादन धन्यवाद |