'हमारी संस्कृति को कोई नहीं मिटा सकता', विक्टोरिया मेमोरियल में अमित शाह बोले- शक्ति की पूजा है दुर्गा पूजा

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

'हमारी संस्कृति को कोई नहीं मिटा सकता', विक्टोरिया मेमोरियल में अमित शाह बोले- शक्ति की पूजा है दुर्गा पूजा

प्रतिरूप फोटो
Twitter

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में कहा कि हमारा देश सदियों से एक सांस्कृतिक नदी के रूप में बहता रहा है। हमारी संस्कृति को कोई मिटा नहीं सकता है। आज पूरा विश्व हमारी संस्कृति का सम्मान करता है। आज विश्व में महिला सशक्तिकरण की बात होती है।



उन्होंने कहा कि हमारा देश सदियों से एक सांस्कृतिक नदी के रूप में बहता रहा है। हमारी संस्कृति को कोई मिटा नहीं सकता है। आज पूरा विश्व हमारी संस्कृति का सम्मान करता है। आज विश्व में महिला सशक्तिकरण की बात होती है। हमारे पुराणों में, उपनिषदों में लिखा गया है, जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवताओं का वास होता है, वहीं सुख-समृद्धि होती है। नारी सशक्तिकरण की बात हजारों वर्षों बाद पश्चिम से होती हुई हमारे ही पास आई है।

गृह मंत्री ने कहा कि अब भारत में यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की संख्या 14 हो गई है। 2017 में कुंभ मेले को शामिल किया गया, 2016 में नवरोज को शामिल किया गया था, 2015 में योग को इसमें शामिल किया गया था और अब दुर्गा पूजा को शामिल किया गया है। 

इसी बीच उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल की यात्रा में भारत ने अनेक सिद्धियों को प्राप्त किया है। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, या अंतरिक्ष का। चाहे रक्षा का क्षेत्र हो या कला का क्षेत्र, अनेक क्षेत्रों में सामूहिक प्रयास के कारण हमने कई उपलब्धियों को प्राप्त किया है। इन उपलब्धियों को युवाओं के सामने रखना और उन उपलब्धियों पर गर्व करने का हमने लक्ष्य रखा है।