दशमेश खालसा सेवा समिति द्वारा आज (शरबत) छबील का आयोजन गोविंदपुरी कप फैक्ट्री के सामने किया गया

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

खिचड़ी के प्रसाद का लंगर पूजा सेल्स कॉरपोरेशन उमेश पार्क पर किया गया
मोदीनगर. दिनांकः 08 मई 2022 दिन रविवर गुरु महाराज के आशीर्वाद से दशमेश खालसा सेवा समिति द्वारा आज (शरबत) छबील का आयोजन गोविंदपुरी कप फैक्ट्री के सामने किया गया एवं खिचड़ी के प्रसाद का लंगर पूजा सेल्स कॉरपोरेशन उमेश पार्क पर किया गया ।सेवा शुरु करन तो पेहला गुरु महाराज दे चरणा विच अरदास करके प्रसाद दा भोग लगाया गया। जिसमे लगभग 4500 से भी ज्यादा श्रद्धालुओ ने छबील का प्रसाद ग्रहण किया । महामंत्री सरदार गुरमीत सिंह ने बताया कि यह जल(शरबत) पिलाने की सेवाएं हमारी संस्था हर रविवार को अलग अलग स्थानों पर लगाया करती है इस झुलसती गर्मी में प्यासे पथिकों को राहत पहुंचाने के लिए ठंडे मीठे शरबत की सेवा कर रहे हैं मानवता की सेवा के लिए हमारी संस्था हमेशा आगे रहेगी। इसके अलावा भी विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। आज की छबील की सेवा में दशमेश खालसा सेवा समिति के महामंत्री सरदार गुरमीत सिंह, विकास भसीन, डॉक्टर केवल थम्मन, प्रवीण कुमार शर्मा जी, रजनी शर्मा , कुलदीप शर्मा, पारस भूटानी, विजय अरोड़ा, ममता यादव ,सागर भूटानी, भूपेंद्र सिंह नैयर, हरदीप सिंह नैयर, बलराज चावला, दीया अरोड़ा, दिव्या मलिक, गुरदीप सिंह, मनी सिंह, गौरव बक्शी, प्रशांत धवन, नवजीत सिंह, अंशुल भसीन, अकाश भाटिया, शिवम कोहली, हरजीत सिंह सभी लोग सेवा में उपस्थित थे एवं खिचड़ी के प्रसाद की लंगर की सेवा मैं जतिन अरोड़ा, गुरप्रीत कौर, कविता शर्मा, दीपाली श्रीवास्तव, सुरेंद्र कौर, मीतूअरोड़ा सभी लोग सेवा मे उपस्थित थे। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद आप ऐसे ही हमें आशीर्वाद देते रहें और हमारी संस्था का मनोबल बढ़ाते रहें गुरु महाराज सभी के घरों में सुख शांति रखे।