भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव मछरी में बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

मोदीनगर : भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव मछरी में बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। एक-दूसरे पर लाठी डंडों से हमला किया गया। इस दौरान पथराव भी हुआ। झगड़ा अलग-अलग समुदाय में होने की सूचना पर पुलिस में भी हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हालांकि, वहां जाकर पता चला कि दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं। पुलिस ने उन्हें समझा कर शांत किया। दोनों पक्षों के 15 लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के मुताबिक, गांव मछरी में ओसाब व जलीस पक्ष के बीच काफी समय से रंजिश चल रही है। आए दिन उनके बीच किसी ना किसी बात को लेकर तनातनी रहती है। 


बीती रात भी उनके बीच झगड़ा होने लगा। लेकिन, इस बार झगड़ा इतना बढ़ा कि कई लोग घायल हो गए। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों ने अपने साथियों को फोन कर वहां बुला लिया। जो लाठी-डंडों से लैस होकर वहां पहुंचे। आते ही एक-दूसरे पर हमला करने लगे। बचाव में एक-दूसरे पर पथराव भी किया गया। हंगामा होता देख आस पड़ोस के लोगों सहम गए। गांव के चौकीदार ने भोजपुर थाने में सूचना दी। थाना प्रभारी एएसपी मानुष पारिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां देखा तो जबरदस्त झगड़ा हो रहा था। लोग इधर-उधर भाग रहे थे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें शांत किया। इसके बाद हंगामा कर रहे लोगों को पकड़कर थाने ले आए। मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की तरफ से दोनों पक्षों के तसलीम, आकिल, सलीम, हारुन, मोहसिन, मुस्तकीम, मुजाहिद, शकील, वसीम, इरफान, रिजवान, हुसनैन, नूरैन, शहनाज, अकरम के खिलाफ मारपीट, बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। मौके पर वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। उसके आधार पर मुकदमे में अन्य नाम भी शामिल किए जाएंगे।