क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141
आपने दूध में हल्दी, शहद आदि डालकर तो पिया होगा लेकिन क्या आपने कभी दूध में गुलकंद डालकर पिया है? यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। गुलकंद के साथ दूध का सेवन करने से कई तरह के स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ होगा है।
कब्ज और एसिडिटी से राहत
दूध में गुलकंद डालकर पीने से पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। ये गट बैक्टीरिया को बढ़ाता है और आंतों की कार्य प्रणाली को बेहतर तरह से काम करने में भी मदद करता है। रोजाना दूध में गुलकंद मिलाकर पीने से कब्ज और एसिडिटी में लाभ होता है।
स्ट्रेस दूर करने में मददगार
आजकल की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में स्ट्रेस काफी अधिक बढ़ रहा है। ऐसे में दूध में गुलकंद मिलाकर पीने से तनाव को दूर करने में मदद मिलती है। गुलकंद में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जिससे तनाव चुटकियों में दूर होता है।
छालों से आराम
दूध और गुलकंद का सेवन करने से मुंह के छालों से भी छुटकारा मिलता है। पेट ठीक तरह से साफ़ ना होने के कारण मुंह में छले हो सकते हैं। गुलकंद में विटामिन बी मौजूद होता है, जो छालों को दूर करने में मदद करता है। मुंह के छालों से राहत पाने के लिए दूध में गुलकंद मिलकर पिएँ।
आँखों के लिए फायदेमंद
दूध में गुलकंद मिलाकर पीना आँखों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से आपकी आँखों की रोशनी बढ़ सकती है। रोज़ाना रात को रोने से पहले दूध में गुलकंद मिलाकर पीने से आँखों को बहुत लाभ होता है।
याददाश्त बढ़ाने में फायदेमंद
दूध और गुलकंद का सेवन करने से याददाश्त को बढ़ाने में मदद मिलती है। गुलकंद में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो मेमोरी पावर को बूस्ट करने में प्रभावी है। इसके अलावा, गुलकंद की तासीर ठंडी होती है, जिससे दिमाग की नसों को आराम पहुँचता है। ऐसे में रात में सोने से पहले दूध और गुलकंद का सेवन करने से नींद अच्छी आती है और याददाश्त बढ़ाने में मदद मिलती है।