क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141
आज शोध एवं नीति विभाग भाजपा की पश्चिम क्षेत्र की प्रथम बैठक पश्चिम क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में सम्पन्न हुई।
बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री कर्मवीरजी,प्रदेश के क्षेत्र के पदाधिकारियों का महिला सम्मान में उद्बोधन मिला।
क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा वर्षा कौशिक,महिला मोर्चा समन्वय कविता मादरे,शोध प्रदेश प्रभारी डाक्टर सुषमा सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी रंजना कालरा,19 जिला शोध प्रमुख, महिला मोर्चा की जिलाअध्यक्ष की गरिमा मयी उपस्थिति रही।
चुनाव में शानदार प्रदर्शन और विजय प्राप्त करने पर मोर्चा की बहनों को माला पहनाकर सम्मानित किया।
शोध प्रमुख की बहनों का भी पटका पहनाकर अभिनन्दन किया।
प्रमुख रूप से डाक्टर अनिला सिंह आर्य, शारदा सिंहल, पूनम,गीता का,डाक्टर मंजु सेठ,रमा गुप्ता, पिंकी चौधरी, लता शिशोदिया रूपा आदि की उपस्थिति रही।
डाक्टर सुषमा सिंह ने बताया कि शोध में प्रभारी केन्द्र व प्रदेश से चलायी जा रहीं महिलाओं के हित के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन पर जान कारी एकत्रित जिला शोध प्रमुखों के माध्यम से की जानी है ।महिलाएं चूंकि चौके तक पहुंच जातीं हैं इसलिए उनके माध्यम से सही तस्वीर सामने आती है बिना लीपा पोती के।
संचालन रंजना कालरा ने किया।