क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141
प्रदूषण से युद्ध वातावरण करो शुद्ध, घर घर यज्ञ हर घर यज्ञ
गाजियाबाद, मंगलवार,03/05/2022 को अन्तर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस पर श्रीमद्ददयानंद सत्यार्थ प्रकाश न्यास,उदयपुर के आह्वान पर प्रदूषण से युद्ध वातावरण करो शुद्ध हेतु देशभर के लगभग 10 लाख आर्यजनों ने अपने अपने घरों,पार्कों एवं आर्य समाजों में यज्ञ व यज्ञ प्रार्थना की।
इस अवसर पर सर्वश्री नरेश प्रसाद आर्य के भजन हुए एवं विजय कुमार गर्ग,नीतू गर्ग, सहयोगी लक्ष्मण सिंह चौहान, सुमन चौहान,विनोद कुमार गुप्ता,गिरिराज जी (कथा वाचक),अनुपम आर्य (हापुड़) आदि ने भी यज्ञ की महिमा पर विचार रखे।