नगर निगम की 25वीं बोर्ड बैठक, जिसमें वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1367 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने की तैयारी

 क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

Ghaziabad News: नगर निगम का बजट पेश, 1367 करोड़ रुपये से शहर में होंगे विकास कार्य

गाजियाबाद। नगर निगम की 25वीं बोर्ड बैठक शनिवार को नगर निगम सभागार में आयोजित की गई। जिसमें वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1367 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने की तैयारी की गई है। जो कि वित्तीय वर्ष 2021-22 से 267 करोड़ रुपये अधिक है। शहर में निर्माण कार्य पर 189 करोड़ रुपये, जलकल व्यवस्था पर 84 करोड़ रुपये, स्वास्थ्य विभाग पर 164 करोड़ रुपये, उद्यान पर 37 करोड़ रुपये और शिक्षा एवं खेलकूद पर 6.72 करोड़ रुपये खर्च प्रस्तावित किया गया है।


ठेकेदारों ने नहीं किए काम, पार्षदों ने बजट पर उठाए सवाल

गाजियाबाद शहर में ठेकेदारों द्वारा प्रत्येक वार्ड में वित्तीय वर्ष 2021-22 में 60-60 लाख रुपये के विकास कार्य को सदन ने अनुमति दी, लेकिन कार्यादेश जारी होने के बाद भी ठेकेदारों ने अभी तक कार्य शुरू नहीं किया है। जिस पर पार्षदों ने नाराजगी व्यक्त की। आरोप लगाया कि नगर निगम जो बजट पेश करता है, वह उस पर काम नहीं करता है। यही वजह है कि ठेकेदारों को भुगतान नहीं किया गया है। आर्थिक तंगी के कारण ठेकेदार काम नही कर रहे हैं, जिससे शहर में विकास कार्य रुके हुए हैं। इसके परिणाम चुनाव के दौरान भुगतने पड़ेंगे।

उल्लेखनीय है कि नगर निकाय के चुनाव भी इस साल के अंत तक होने की उम्मीद है, ऐसे में पार्षद नहीं चाहते थे कि चुनावी साल में जनता की जेब पर अतिरिक्त भार पड़े। ऐसे में बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर हंगामा होने के भी आसार थे। वहीं दूसरी तरफ नगर निगम की दुकानों का किराया बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को लेकर सदन द्वारा पूर्व में मांगी गई जानकारी भी बोर्ड बैठक के दौरान उपलब्ध कराई गई।

बंजर भूमि और चारागाह की जमीन पर बनेंगे पार्क, खेल के मैदान: जिलाधिकारी

नगर निकायों में खाली पड़ी बंजर भूमि और चारागाह की जमीन पर पार्क और खेल के मैदान बनाए जाएंगे, इससे स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी। इस संबंध में शुक्रवार कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी राकेश कुमार ¨सह ने निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण से जन स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है, पर्यावरण संतुलन तथा जन स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है कि वैज्ञानिक तरीके से पार्कों एवं खेल के मैदानों का विकास किया जाए। पार्कों एवं खेल के मैदान को विकसित किए जाने के लिए जमीन को चिह्नित करने का विशेष अभियान 25 मई तक चलाया जाएगा।

नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के सभी अधिशासी अधिकारी निकायों में मौजूद अविकसित पार्कों को चिह्नित कर उनकी जिओ मैपिंग कराएं।