समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून, 15 मई तक अंडमान पहुंचने की उम्मीद

 क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून, 15 मई तक अंडमान पहुंचने की उम्मीद

ani

देश में इस साल दक्षिण पश्चिमी मानसून समय से पहले आ सकता है और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पहली मौसमी बारिश 15 मई को होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।


समय से पहले मानसून आने से देश के अधिकतर हिस्सों में लोगों को राहत मिलेगी जो पिछले एक पखवाड़े से अधिक समय से भीषण गर्मी से बेहाल हैं। सामान्य रूप से केरल में मानसून का आगमन एक जून को होता है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिन अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। द्वीपसमूह में 14 से 16 मई के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, 15 और 16 मई को दक्षिण अंडमान सागर में हवा 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।