जरूरतमंद महिलाओं व छात्राओं को निशुल्क बांटे 1000 सेनेटरी पैड

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141


- स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर सेनेटरी पैड के इस्तेमाल के तौर तरीके बताए




गाजियाबाद। 
कौशांबी के भोवापुर गांव में आरएचएएम (रहम) फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को महिलाओं व स्कूल में पढने वाली छात्राओं को एक हजार सेनेटरी पैड निशुल्क बांटे गए। इसके साथ ही उन्हें सेनेटरी पैड के इस्तेमाल के तौर तरीके बताकर जागरूक भी किया गया।  आरएचएएम फाउंडेशन के फाउंडर डॉ धीरज भार्गव ने बताया कि गुरुवार को संस्था की ओर से 200 महिला व स्कूल की छात्राओं को करीब एक हजार सेनेटरी पैड दिए गए हैं। इसमें रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद सेफरोन  की अध्यक्ष कुनिका भार्गव, रोटरी क्लब ऑफ इंदिरापुरम गैलोर के अध्यक्ष प्रतीक भार्गव, दिल्ली ईस्ट एंड से रेणुका झा, गाजियाबाद सेंट्रल से रो सारंग अग्रवाल, गाजियाबाद हेरिटेज से रो विशाल खंडेलवाल ने अपना पूरा सहयोग किया है। वहीं, रोटरी क्लब आफ दिल्ली से प्रोजेक्ट प्रेसीडेंट रो वीटा गुप्ता ने बताया कि अनाथ आश्रम व अन्य जगहों पर जरूरतमंद महिला, स्कूली छात्राओं और बेटियों को सेनेटरी पैड देकर मदद की जा रही है। इससे महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी आ रही है। गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए भी जागरूक करते हैं। आरएचएएम फाउंडेशन की ट्रेजरार मनीषा भार्गव ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर-12 में सेनेटरी पैड बैंक बनाया गया है। जिसकी पांच शाखाएं ईस्ट दिल्ली, हापुड़, गाजियाबाद, पिलखुवा और ग्रेटर नोएडा में काम कर रही हैं। दिल्ली-एनसीआर के साथ हरियाणा के विभिन्न जिलों भी महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कोई भी जरूरतमंद महिला व स्कूल निशुल्क सेनेटरी पैड के लिए उनकी संस्था से संपर्क कर सकते हैं। आरएचएएम फाउंडेशन व रोटरी की तरफ से पूरी मदद की जाएगी।