मत्स्य पालन के लिए तालाबों की नीलामी 01.06.2022 तहसील मोदीनगर में दोपहर 2:00 बजे

 क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141 

गाजियाबाद.सहायक निदेशक मत्स्य गाजियाबाद आर0के0 श्रीवास्तव ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि तहसील मोदीनगर में ग्राम त्योडी सात विस्वा ख0नं0 205 व फफराना ख0नं0 95 व ईशाकनगर ख0नं0 1012,752 व जोयष ख0नं0 165,208 व मुरादाबाद ख0नं0 486,495 व कलछीना ख0नं0 2027क व आरंगाबाद किन्हापुर 64 व खं0नं0 147 व आसिफपुर उजैडा ख0नं0 453 व अबूपुर ख0नं0 257घ व नंगला मूसा ख0नं0 116 व सौंदा ख0नं0 719 व बडका आरिफपुर ख0नं0 216,304ग व नंगला मूसा 57ख 83,116 व मौ0पुर धेन्दा ख0नं0 193 व रावलीकलां खं0नं0 502,545 को मत्स्य पालन के लिए तालाबों के 10 वर्षीय आवंटन के लिए पात्र व्यक्तियों के मध्य नीलामी दिनांक 01.06.2022 तहसील मोदीनगर में दोपहर 2:00 बजे की जाएगी। 



उन्होंने बताया कि इस संबंध में किसी भी जानकारी के लिए तहसील मोदीनगर व कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य क0नं0- 306 विकास भवन कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है। गौरव दयाल अपर जिला सूचना अधिकारी गाजियाबाद।