कूड़े के पहाड़ में आग, भाजपा पार्षदों और महापौरों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की मांग

क्लूटाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

कूड़े के पहाड़ में आग, भाजपा पार्षदों और महापौरों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की मांग

google free license

आम आदमी पार्टी ने बुधवार को मांग की कि दिल्ली की सीमा पर स्थित कूड़े के पहाड़ों में आये दिन आग लगने के मामलों में तीनों नगर निगमों के भाजपा पार्षदों और महापौरों के खिलाफ आपराधिक र्कायवाही शुरू की जाये।

आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा के तहत आने वाले तीन नगर निकायों में दिन प्रतिदिन पहाड़ का रूप लेते जा रहे तीनों कूड़ा केंद्र भ्रष्टाचार का प्रत्यक्ष सबूत हैं। पाठक ने कहा, ‘‘भाजपा ने दिल्ली की जनता को तोहफे में केवल कूड़े के पहाड़ दिए। लेकिन इन कूड़ा केंद्रों में आये दिन आग लगना आम बात हो गयी है।’’

पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) मांग करती है कि नगर निगामों के भाजपा पार्षदों और महापौरों के खिलाफ इस मामले में आपराधिक कार्यवाही की जाये। इसके पहले दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि भाजपा शासित नगर निगमों को कचरे के पहाड़ों को साफ करने के लिए बुलडोजर इस्तेमाल करना चाहिये।