सामवेद परायण यज्ञ का चतुर्थ दिवस

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

सुखी गृहस्थ जीवन के लिए सहनशीलता आवश्यक-अनिल आर्य

प्रभु भक्ति से शक्ति,आनन्द व आत्मबल मिलता है- प्रवीण आर्य

गाजियाबाद,वीरवार,14 अप्रैल 2022,केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के जिला मंत्री सुरेश आर्य के निवास वृंदावन गार्डन में सुपुत्री मनीषा शास्त्री के विवाह के उपलक्ष्य में सामवेद पारायण यज्ञ चल रहा है।


केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य आज मनीषा शास्त्री को आशीर्वाद देने पहुंचे।उन्होंने कहा कि सुखी गृहस्थ जीवन के लिए सहन शीलता अत्यंत आवश्यक है। विनम्रता,एक दूसरे का सम्मान, आय के अनुसार बजट व परस्पर विश्वास संबंध मजबूत करते हैं।

प्रान्तीय महामंत्री प्रवीण आर्य ने भी अपनी शुभकामनाएं रचना के माध्यम से देते हुए कहा कि "गृहस्थ प्रवेश का है समय आ गया मनीषा का,आया जीवन में ये दिन खुशी का,वा जिस घर में एक दूजे की बात जाये मानी,उस घर कभी ना आये कोई भी परेशानी, एवं ईश्वर भक्ति के गीतों को गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

उन्होंने कु. मनीषा को गृहस्थ प्रवेश के अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि प्रभु भक्ति में बहुत आनंद है,व्यक्ति जब ईश्वर के प्रति समर्पण भाव से स्तुति करता है तो उसे आत्मिक बल, शक्ति व आनन्द की प्राप्ति होती है।बड़े से बड़ा कष्ट भी व्यक्ति आसानी से सहन कर लेता है।ईश्वर विश्वासी किसी से भय नहीं खाता।ध्यान योग परम पिता परमात्मा की प्राप्ति की सीढ़ी है इसके द्वारा ही परमात्मा से प्रीत लगाई जा सकती है।ईश्वर ध्यान से सभी दुःखों का निवारण होता है।ईश्वर ही सच्चा सखा है वही परमानंद को देने वाला है।

परिषद के जिला गाजियाबाद के मंत्री सुरेश आर्य ने आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।