इस चमत्कारी झील की मिट्टी शरीर पर लगाने से दूर हो जाती हैं गंभीर बीमारियां, जानें इसके पीछे की कहानी

मोदीनगर, क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141इस चमत्कारी झील की मिट्टी शरीर पर लगाने से दूर हो जाती हैं गंभीर बीमारियां, जानें इसके पीछे की कहानी

यह रहस्यमई झील पेरू के हुआकाचाइना (Huacachina) में स्थित है। इस झील को ओएसिस ऑफ अमेरिका के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि इसका पानी और मिट्टी में ऐसा जादू है कि इसके पानी में नहाने या फिर शरीर पर इसकी मिट्टी का लेप लगाने से सभी बीमारियां दूर हो जाती हैं।


यह रहस्यमई झील पेरू के हुआकाचाइना (Huacachina) में स्थित है। इस झील को ओएसिस ऑफ अमेरिका के नाम से भी जाना जाता है। दुनियाभर से पर्यटक यहाँ घूमने आते हैं और इस झील में डुबकी लगाते हैं। इंटरनेट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, इस क्षेत्र की कुल आबादी 100 लोगों की है लेकिन यहां हर साल 10 हजार से भी ज्यादा पर्यटक घूमने आते हैं। इस झील के आसपास रेत के ऊंचे टीले भी हैं। इस झील के बारे में ऐसा कहा जाता है कि इसका पानी और मिट्टी में ऐसा जादू है कि इसके पानी में नहाने या फिर शरीर पर इसकी मिट्टी का लेप लगाने से सभी बीमारियां दूर हो जाती हैं। यहां के स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटक भी इस झील की मिट्टी का लेप भी शरीर पर लगाते हैं। 

इस झील का निर्माण कैसे हुआ इसके पीछे भी एक बहुत दिलचस्प कहानी है। ऐसा कहा जाता है कि यहाँ एक राजकुमारी ने नहाने के लिए अपने कपड़े उतारे तो उसकी नजर अपने शीशे पर पड़ी। राजकुमारी ने देखा कि एक शिकारी उसकी तरफ बढ़ रहा था। जिसके बाद वह वहां से भागने लगी और इसी बीच उसका शीशा वहीं गिर गया। कहा जाता है कि इसी ने एक झील का रूप ले लिया। ऐसा भी कहा जाता है कि जब राजकुमार भाग रही थी तो उससे जो रेत उड़ी उससे झील के पास रेत के टीले बन गए। लोगों का ऐसा भी मानना है कि वह राजकुमारी इसी झील में एक जलपरी के रूप में रहती है और सबकी बीमारियां ठीक कर देती है।