स्वाद ही नहीं सेहत का भी राजा है आम, खाने से होते हैं जबरदस्त लाभ

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141स्वाद ही नहीं सेहत का भी राजा है आम, खाने से होते हैं जबरदस्त लाभ

Unsplash

चिलचिलाती गर्मी के बीच आम की खुशबु भला किसे अच्छी नहीं लगती होगी। गर्मियों का मौसम बिना आम के सेवन के अधूरा माना जाता है। खट्टे-मीठे स्वाद से भरपूर आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।

चिलचिलाती गर्मी के बीच आम की खुशबु भला किसे अच्छी नहीं लगती होगी। गर्मियों का मौसम बिना आम के सेवन के अधूरा माना जाता है। शायद ही कोई ऐसा मिलेगा जो इस तपती गर्मी में आम खाने से मना करेगा। खट्टे-मीठे स्वाद से भरपूर आम को फलों का राजा कहा जाता है क्योंकि इसका इस्तेमाल कई तरह से जैसे सब्जी, चटनी, जूस, टॉफी, अचार, शेक, आम पापड़ बनाने के लिए किया जाता है। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि सिर्फ भारत में ही आम की 12 किस्में पायी जाती है जो पूरी दुनिया में काफी मशहूर है। आम स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। चलिए जानते हैं आम के इन फायदों के बारे में-

- आम में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर को कोलोन, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बचाने में मदद करता है।

- आम जैसे रंगीन फल ज़ेक्सैन्थिन एंटीऑक्सिडेंट का अच्छा स्रोत हैं। ज़ेक्सैन्थिन एंटीऑक्सिडेंट हानिकारक नीली किरणों को फ़िल्टर करके हमारी आंखों की रक्षा करते हैं।

-  आम खाने से हमारी त्वचा को काफी फायदे मिलते हैं। इसका सेवन करने से हमारी त्वचा में तेल का उत्पादन कम हो जाता है, इसकी वजह गर्मियों में स्किन चिपचिपी लगनी बंद हो जाती है। इसके अलावा आम त्वचा की मरम्मत का भी काम करता है।

- आम बीटा-कैरोटीन का एक अच्छा स्रोत है इसके साथ यह फाइबर और पोटेशियम से भी भरपूर होता है। यह सब पोषक तत्व हृदय रोग को रोकने में मदद करते हैं।

- आम में प्रोटीन तोड़ने वाले एंजाइम्स मौजूद होते हैं जिनकी वजह से खाना आसानी से पच जाता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र सही ढंग से काम करता है।

- आम कब्ज में भी काफी फायदेमंद होता है। यह फाइबर और पानी से भरपूर होता है जो कब्ज को रोकने में मदद करते हैं।

- आम बीटा-कैरोटीन और विटामिन सी से भरपूर होता है। यह दोनों ही पोषक तत्व इम्युनिटी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

- आम में विटामिन सी, विटामिन ए और पॉलीफेनोल एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो बालों के विकास में मदद करते हैं।

आम विटामिन ई, आयरन, फोलेट जैसे जरुरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह पोषक तत्व बेहतर यौन प्रदर्शन के लिए जरुरी माने जाते हैं। आम का नियमित सेवन करने से कामेच्छा भी बढ़ती है।