नवरात्रि के व्रत में बनाएं कच्चे पपीते का हलवा, जानिए इसकी विधि

   क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

नवरात्रि के व्रत में बनाएं कच्चे पपीते का हलवा, जानिए इसकी विधि

पपीते का हलवा बनाने के लिए पहले आप पैन में घी डालकर गर्म करें। जब यह गर्म हो जाए तो मीडियम फ्लेम पर इसमें कद्दूकस किया हुआ पपीता डालकर करीबन दस मिनट के लिए चलाते हुए पकाएं। जब पपीता थोड़ा साफ्ट हो जाए तो इसमें चीनी व खोया डालकर मिलाएं।


सामग्री−

तीन कप कच्चा पपीता कद्दूकस किया हुआ

येलो फूड कलर आप्शनल

पिस्ता व बादाम गार्निशिंग के लिए

आधा कप खोया

चीनी एक कप

दो टेबलस्पून घी

विधि−

पपीते का हलवा बनाने के लिए पहले आप पैन में घी डालकर गर्म करें। जब यह गर्म हो जाए तो मीडियम फ्लेम पर इसमें कद्दूकस किया हुआ पपीता डालकर करीबन दस मिनट के लिए चलाते हुए पकाएं। जब पपीता थोड़ा साफ्ट हो जाए तो इसमें चीनी व खोया डालकर मिलाएं। आप चाहें तो इस समय इलायची पाउडर या केवड़ा एसेंस भी मिला सकते हैं। यह पूरी तरह आपके टेस्ट पर निर्भर है।

जब चीनी मेल्ट होने लगे तो इसमें फूड कलर मिलाएं। यह भी पूरी तरह ऑप्शनल है। अगर आप चाहें तो इसे स्किप भी कर सकते हैं। कुछ देर में आपका हलवा बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद गैस को बंद करें और इसमें बारीक कटे बादाम, काजू और पिस्ता डालें।

आपका टेस्टी कच्चे पपीते का हलवा बनकर तैयार है। आप इस रेसिपी को आसानी से नवरात्रि में बना सकते हैं और खा सकते हैं।