महर्षि कश्यप की संतान बनकर कश्यप समाज खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा : नरेंद्र कश्यप

  क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

महर्षि कश्यप सृष्टि के रचनाकार थे- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप

गाजियाबाद। घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में महर्षि कश्यप व निषादराज जयंती पर मंगलवार को समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप सृष्टि के रचनाकार थे। वेद, पुराण, उपनिषद इत्यादि धार्मिक ग्रंथों में उन्हें श्रेष्ठ ऋषि के रूप में स्वीकार किया गया है।


उन्होंने कहा कि उनकी संतान के रूप में कश्यप समाज खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। भारतीय संस्कृति सनातन धर्म की देन है और सनातन धर्म की स्थापना भी भगवान महर्षि कश्यप के कारण ही प्रबल हुई। हमें महर्षि कश्यप के जीवन दर्शन से सीख लेकर सदमार्ग को चुनना चाहिए।

उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप के माध्यम से जिस समाज की उत्पत्ति हुई थी, उसमें महाराजा निषादराज, कालू बाबा व वीर एकलव्य जैसे धनुरधारी पैदा हुए। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महामंत्री पप्पू पहलवान, कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रामकुमार कश्यप, मनोज यादव, सौरभ जायसवाल, मनोज नागर, नितिन त्यागी, देवेंद्री कश्यप, आशुतोष कश्यप, थान सिंह कश्यप, कृष्ण पहलवान, राकेश कश्यप व विजय धामा मौजूद रहे।