योगी के खिलाफ सपा विधायक की विवादित टिप्पणी, बोले- उनकी जुबान खुली तो हमारी बंदूकों से गोलियां निकलेंगी

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141योगी के खिलाफ सपा विधायक की विवादित टिप्पणी, बोले- उनकी जुबान खुली तो हमारी बंदूकों से गोलियां निकलेंगी

बरेली के भोजपुरा से सपा विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि अच्छा हुआ कि हमारे 126 विधायक आ गए हैं। पहले हम 47 थे। सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमें काफी कुछ कहा करते थे। इसके साथ ही सपा विधायक ने कहा कि योगी सिर्फ हमें गाली नहीं देते थे, बाकी सभी क्रिया कर्म कर देते थे।

*वीडियो और फोटो सोर्स- ट्विटर


बरेली के भोजपुरा से सपा विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि अच्छा हुआ कि हमारे 126 विधायक आ गए हैं। पहले हम 47 थे। सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमें काफी कुछ कहा करते थे। इसके साथ ही सपा विधायक ने कहा कि योगी सिर्फ हमें गाली नहीं देते थे, बाकी सभी क्रिया कर्म कर देते थे। आज सदन में हमारी संख्या अच्छी खासी है ।राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष है। अगर योगी आदित्यनाथ कुछ बोलते हैं तो हम चुप नहीं बैठेंगे। यहां तक तो सपा विधायक ने मुख्यमंत्री के खिलाफ सिर्फ निशाना साधा था। लेकिन इसके बाद वे कुछ ऐसा बोल गए जो कि किसी धमकी से कम नहीं था। 

सपा विधायक ने इसके बाद जो कहा वह काफी सुर्खियों में है। उन्होंने कहा कि अगर उनके मुंह से आवाज निकलेगी तो आप यह मत समझना कि हमारी बंदूकों में से धुंआ निकलेगा, गोली निकलेगी। विधायक इस टिप्पणी से बवाल खड़ा हो गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। विधायक के मुताबिक अगर भाजपा सरकार कोई मनमानी करती हैं तो उस को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। बीत गए वह दिन जब तानाशाही चलती थी अब हम मजबूत विपक्ष हैं। हमारे नेता हर दिल अजीज अखिलेश यादव जोकि बब्बर शेर हैं।