नवरात्रि में माता की चौकी और मंदिर सजाने की 6 बेहद आसान टिप्स

क्लू टाइम्स। मोदीनगर, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, 9837117141नवरात्रि में माता की चौकी और मंदिर सजाने की 6 बेहद आसान टिप्स

नवरात्रि शुरू होने से पहले ही माता के आगमन की तैयारियां शुरू हो जाती हैं और घर-मंदिर को सजाया जाता है। हर किसी की इच्छा होती है कि माता का स्वागत धूम-धाम से किया जाए और मंदिर को सुंदर सजा कर माता को प्रसन्न करें।

फूलों की सजावट

सजावट के लिए फूलों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। पूजा में भी फूलों का बहुत महत्व है। आप चाहें तो फूलों से मंदिर या द्वार सजा सकते हैं। इसके अलावा आप किसी तांबे के पात्र में पानी डालकर उसमें फूल डालकर रख सकते हैं। आप फूलों से रंगोली भी बना सकते हैं या माता के आसान पर भी फूल बिछा सकते हैं। खूबसूरत फूलों से आपके मंदिर की सुंदरता में चार चाँद लग जाएंगे और फूलों की सुगंध से आपका मन भक्तिभाव से भर उठेगा।    


रंगीन कागज़

मंदिर या चौकी सजाने के लिए आप रंगीन कागज का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप मंदिर में रंगीन कागज़ बिछा कर उस पर माता की मूर्ति या तस्वीर रख सकते हैं। इसके अलावा आप रंगीन कागज़ की झालर बना कर मंदिर की सजावट कर सकते हैं।

रंगोली

हमारी संस्कृति में किसी मेहमान के स्वागत के लिए रंगोली बनाई जाती है। ऐसे में नवरात्रि में आप माता का स्वागत रंगोली बनाकर कर सकते हैं। किसी भी मंगल कार्य में रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। आप मंदिर के मुख्य द्वार पर रंग, फूल, दीये या आटे से रंगोली बना सकते हैं।  

रंग-बिरंगी लाइट्स

मंदिर की सजावट के लिए आप रंग-बिरंगी लाइट्स का प्रयोग कर सकते हैं। आप दिवाली पर इस्तेमाल की जानी वाली रंग-बिरंगी एलईडी लाइट्स से मंदिर को सजा सकते हैं। इसके अलावा आप मंदिर की दीवार पर लाइट्स से सजावट कर सकते हैं। रंग-बिरंगी लाइट्स की रौशनी से आपका मंदिर जगमगा उठेगा।

हैंडीक्राफ्ट का करें प्रयोग

आप मंदिर को सजाने के लिए हैंडीक्राफ्ट आइटम्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप टेराकोटा के हाथी,-घोड़े, हाथ जोड़ी स्टैच्यू आदि रख सकते हैं। इससे  आपके मंदिर की सजावट को एथनिक लुक मिलेगा।

मिट्टी के सजावटी सामान

मंदिर की सजावट के लिए आप मिट्टी के सजावटी समान का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप मिट्टी से बने पात्र का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप मिट्टी के पात्र में पानी भरके उसमें दीये जला के रख सकते हैं। इसके अलावा आप मिट्टी से बने सजावटी सामान जैसे झूमर, लटकन आदि से भी मंदिर की सजावट कर सकते हैं।