मोदीनगर, क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141
गाजियाबाद. जिला खाद्य विपणन अधिकारी गाजियाबाद रोली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि आगामी गेहूं खरीद वर्ष 2022-23 के अंतर्गत कृषकों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा रु0- 2015/- कुन्तल की दर से गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि 01 अप्रैल, 2022 से जनपद में गेहूँ क्रय प्रारंभ हो रहा है। गेहूँ क्रय के लिए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा जनपद गाजियाबाद में 13 क्रय केन्द्र अनुमोदित किये गये हैं। इन गेंहूं क्रय केन्द्रों पर क्रय संबंधी समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण कराते हुए सभी केन्द्रों को गेहूँ क्रय के लिए तैयार कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गेहूँ विक्रय करने के लिए कृषकों को गतवर्षों की भांति खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर पंजीकरण की व्यवस्था दी गयी है। जनपद के कृषक बंधुओं से अनुरोध है कि गेहूँ क्रय संबंधी उक्त समस्त औपचारिकताएं शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करा लें जिससे सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना का अधिकाधिक लाभ प्राप्त किया जा सके। गौरव दयाल अपर जिला सूचना अधिकारी गाजियाबाद।