रूस और यूक्रेन में जंग की शुरूआत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की राजधानी कीव समते कई अलग-अलग जगहों पर धमाके सुने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, कीव पर क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला हुआ है। कीव के अलावा यूक्रेन के खारकीव शहर में ब्लास्ट हुए है। आपको बता दें कि, गुरूवार को भी डोनेस्क में पांच धमाके हुए थे। यह वहीं 2 इलाकों में से एक ही जिसपर रूस ने एक नए देश के रूप में मान्यता दी है।
Today 12:20 | यूक्रेन में फंसे भारतीयों को परामर्श, जल्द पोलैंड में दाखिल होने बुडोमिर्ज सीमा चौकी पर पहुंचेंपोलैंड की राजधानी वॉरसा में स्थित भारतीय दूतावास ने लवीव,तर्नोपिल और पश्चिमी यूक्रेन के अन्य हिस्सों में फंसे भारतीयों को सलाह दी है कि वे जल्द से जल्द पोलैंड की सीमा में दाखिल होने के लिए बुडोमिर्ज सीमा चौकी पर पहुंचें। दूतावास द्वारा जारी परामर्श में भारतीयों को शेहनी-मेड्यका सीमा से बचने की सलाह दी गई है जहां पर भारी भीड़ है और लोगों को सीमा पार करने के लिए लंबी कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। भारत ने अपने नागरिकों को, रूस के सैन्य अभियान से बुरी तरह प्रभावित यूक्रेन से निकालने के लिए निकासी मिशन शुरू किया है और जमीन के रास्ते सीमा पार कर पड़ोसी देशों हंगरी, रोमानिया, पोलैंड और स्लोवाकिया पहुंचने के बाद उन्हें विमान के जरिये स्वदेश लाया जा रहा है। दूतावास ने कहा, ‘‘लवीव और तर्नोपिल एवं पश्चिम यूक्रेन के अन्य हिस्सों में मौजूद भारतीय यथाशीघ्र बुडोमिर्ज सीमा चौकी जा सकते हैं जहां से वे अपेक्षाकृत शीघ्र पोलैंड में दाखिल हो सकते हैं।’’ परामर्श में कहा, ‘‘वैकल्पिक तौर पर उन्हेंदक्षिण में हंगरी या रोमानिया के रास्ते निकासी की सलाह दी जाती है। उन्हें शेहनी मेड्यका सीमा चौकी से बचना चाहिए जहां भारी भीड़ है।’’ दूतावास ने कहा कि उसने मेड्यका और बुडोमिर्ज सीमा चौकी पर अपने अधिकारियों को भी तैनात किया है जो वहां पहुंचने वाले भारतीयों की अगवानी करेंगे और उनकी भारत वापसी को सुगम बनाएंगे। परामर्श में कहा गया है, ‘‘जो लोग, पोलैंड में किसी अन्य सीमा से दाखिल हो रहे हैं और जहां पर भारतीय अधिकारियों की तैनाती नहीं की गई है वे जेजो शहर स्थित प्रेजीडेंकी, उन पोडविस्लोक्जे 48 होटल जा सकते हैं जहां पर उनके रहने की व्यवस्था की गई है। वहां से ऑपरेशन गंगा के तहत संचालित हो रही उड़ानों से उन्हें भारत भेजा जाएगा।’’ दूतावास की ओर से कहा गया कि विद्यार्थी के पास रुपये नहीं होने की स्थिति में वह (दूतावास)होटल के बिल का भुगतान करेगा। उल्लेखनीय है कि विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने मंगलवार की रात को बताया कि भारतीयों को लाने के लिए अगले तीन दिन में 26 उड़ानों को संचालित करने का कार्यक्रम है। |
Today 11:32 | यूक्रेन के लिए राहत सामग्री लेकर भारतीय वायुसेना का विमान रोमानिया रवानाभारतीय वायुसेना का एक सी-17 ग्लोबमास्टर विमान यूक्रेन के वास्ते राहत सामग्री लेकर बुधवार को सुबह रोमानिया के लिए रवाना हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस विमान में रोमानिया से उन भारतीय नागरिकों को वापस लाए जाने की भी उम्मीद है, जो युद्धग्रस्त यूक्रेन से किसी तरह सीमा पार कर रोमानिया पहुंचने में सफल रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि रोमानिया के लिए तड़के एक विमान रवाना हुआ। भारत ने मानवीय सहायता के तौर पर यूक्रेन को पोलैंड के रास्ते दवाओं और अन्य राहत सामग्री की पहली खेप मंगलवार को भेजी थी। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यूक्रेन की सीमाओं पर विकट मानवीय स्थिति से निपटने के लिए यूक्रेन को राहत सामग्री की पहली खेप कल (मंगलवार को) भेजी जाएगी। गौरतलब है कि रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद वहां कई तरह के मानवीय संकट उत्पन्न हो गए हैं। इस मानवीय संकट से निपटने में मदद के लिए भारत ने यूक्रेन को राहत सामग्री भेजने का निर्णय किया है। यूक्रेन में रूस के 24 फरवरी से शुरू हुए सैन्य अभियान की वजह से वहां कई भारतीय नागरिक भी फंस गए हैं, जिन्हें वापस लाने के लिए भारत सरकार ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत विशेष विमान सेवा चला रही है। |
Today 09:49 | बाइडन ने एसओटीयू संबोधन में कहा, पुतिन गलत हैं, हम रूस का सामना करने को तैयारअमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने पहले ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन में अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन पर यूक्रेन के खिलाफ ‘‘पूर्व नियोजित तथा अकारण’’ युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया और कहा कि अमेरिका उनके द्वारा पेश की गईं चुनौतियों का सामना करने को तैयार है। बाइडन ने कहा, ‘‘ अपने पूरे इतिहास से हमने यह सबक सीखा है कि जब तानाशाह को अपनी आक्रामकता की कीमत नहीं चुकानी पड़ती, तो वे और अधिक अराजकता फैलाने लगते हैं। वे आगे बढ़ते रहते हैं और अमेरिका तथा विश्व के लिए खतरा बढ़ता जाता है।’’ पुतिन पर निशाना साधते हुए बाइडन ने कहा, ‘‘ इसलिए द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का गठन किया गया। अमेरिका सहित 29 अन्य देश इसके सदस्य हैं। अमेरिकी कूटनीति मायने रखती है।’’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ पुतिन का युद्ध पूर्व नियोजित और अकारण है। उन्होंने कूटनीति के प्रयासों को खारिज कर दिया। उन्होंने सोचा था कि पश्चिमी देश और नाटो इसका जवाब नहीं देंगे। उन्हें लगा था कि वह हमारे घर में ही हमें बांट सकते हैं। पुतिन गलत थे। हम तैयार हैं।’’
|
Today 08:43 | रूस ने कीव के टीवी टॉवर पर किया हमला, पांच लोगों की मौतयूक्रेन के अधिकारियों ने मंगलवार शाम को कहा कि रूसी सेना ने हमले के छठे दिन कीव के टीवी टॉवर और यूक्रेन में यहूदी नरसंहार के मुख्य स्मारक समेत अन्य असैन्य स्थलों को निशाना बनाते हुए हमले किए। यूक्रेन की सरकारी आपात स्थिति सेवा ने बताया कि टीवी टॉवर पर हमलों में पांच लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य घायल हो गए हैं। यूक्रेन की संसद ने टीवी टॉवर के आसपास धुएं के गुबार की एक तस्वीर पोस्ट की और कीव के मेयर विताली क्लिश्चको ने इस पर हमला होने की एक वीडियो साझा की। |
Today 08:42 | यूक्रेन कवरेज को लेकर रूसी रेडियो स्टेशन का प्रसारण बंदरूस की सरकार के आलोचक रहे देश के एक रेडियो स्टेशन से मंगलवार को प्रसारण बंद हो गया। उसके मुख्य संपादक ने यह जानकारी दी है। प्राधिकारियों ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की कवरेज को लेकर उसे बंद करने की चेतावनी दी थी। रूस के सबसे पुराने रेडियो स्टेशन में से एक इको मॉस्की के खिलाफ यह कदम तब उठाया गया है जब रूस के स्वतंत्र मीडिया पर यूक्रेन पर हमले की खबरें जारी करने में क्रेमलिन के आधिकारिक रुख के अनुसार चलने का दबाव बढ़ रहा है। |
Today 08:41 | यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिवारों के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी : केंद्रीय मंत्रीकेंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने सोमवार को कहा कि युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे छात्रों तथा अन्य लोगों के परिवारों की मदद के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यूक्रेन में फंसे छात्रों तथा अन्य लोगों के परिवार हेल्पलाइन नंबर 9173572-00001 और 9198154-25173 पर फोन कर सकते हैं। होशियारपुर से सांसद प्रकाश ने चिंतित परिजनों को यूक्रेन में फंसे छात्रों या किसी और के बारे में एक फॉर्म में आवश्यक सूचना देने का अनुरोध किया है। |
Today 08:40 | रूस की अर्थव्यवस्था को चौपट कर देंगे, यूक्रेन के लिए नहीं लड़ रहे लेकिन नाटो के एक-एक इंच की रक्षा करेंगे: बाइडेनअमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने पहले ‘स्टेट ऑफ यूनियन’ संबोधन में रूस की आक्रामकता का सामना करने और अमेरिकी मुद्रास्फीति को काबू करने का संकल्प किया। बाइडन ने कहा कि रूस के कुलीन वर्गों के अपार्टमेंट, नौकाओं को जब्त करने के लिए अमेरिका काम कर रहा है। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने बुधवार, 2 मार्च को कहा कि उनका देश अमेरिकी सहयोगियों के साथ मिलकर नाटो क्षेत्रों की रक्षा करेगा। जो बाइडन ने कांग्रेस के संयुक्त सत्र में अपना स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन देते हुए कहा अमेरिका और हमारे सहयोगी हमारी सामूहिक शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे। यूक्रेनियन शुद्ध साहस के साथ वापस लड़ रहे हैं। पुतिन युद्ध के मैदान में लाभ कमा सकते हैं, लेकिन उन्हें लंबे समय तक उच्च कीमत चुकानी पड़ेगी। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिकी सेना यूक्रेन की धरती पर रूस के साथ बातचीत नहीं करेगी। उन्होंने कहा "हमारी सेना यूक्रेन के लिए नहीं लड़ने जा रही है, लेकिन हमारे नाटो सहयोगियों की रक्षा करने और पुतिन को पश्चिम में जाने से रोकने के लिए हमने पोलैंड, रोमानिया, लातविया, लिथुआनिया और एस्टोनिया सहित नाटो देशों की रक्षा के लिए अमेरिकी जमीनी बलों, वायु स्क्वाड्रनों, जहाजों को जुटाया है।
|
Mar 01, 2022 22:46 | विदेश सचिव श्रृंगला ने कहा- सभी भारतीय कीव से बाहर निकलेविदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि हमारे सभी नागरिक कीव छोड़ चुके हैं। हमारे पास जानकारी यह है कि कीव में अब हमारे पास कोई नागरिक नहीं बचा है। |
Mar 01, 2022 20:04 | यूरोपीय यूनियन में यूक्रेन के शामिल होने की अर्जी मंजूरयूरोपीय यूनियन में यूक्रेन के शामिल होने की अर्जी मंजूर हो गई है। यूरोपीय संसद ने यूक्रेन की अपील को मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन को यूरोपीय संघ में शामिल करने के लिए यूरोपीय संसद में एक विशेष प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू की गई है। यूक्रेन को यूरोपीय संघ में शामिल करने के प्रस्ताव पर संसद में वोटिंग होगी।ईयू में यूक्रेन के शामिल होने से सैन्य मदद तो नहीं आर्थिक मददगार जरूर यूक्रेन के लिए साबित होगा।
|
Mar 01, 2022 20:03 | यूक्रेन मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी ने की उच्च-स्तरीय बैठकप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन में जारी युद्ध के मद्देनजर वहां से भारतीयों, विशेषकर छात्रों की सुरक्षित निकासी को केंद्र में रखते हुए मंगलवार को एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के खिलाफ रूस द्वारा की जा रही सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी की यह चौथी बैठक है। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।
|
Mar 01, 2022 18:19 | गोलीबारी में मारे गए नवीन के परिजनों से PM मोदी ने की बात, यूक्रेन मसले पर बुलाई अहम बैठकयुद्ध प्रभावित यूक्रेन के खारकीव शहर में आज सुबह गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने ट्वीट किया, अत्यंत दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई। मंत्रालय ने कहा कि वह छात्र के परिवार के संपर्क में है। इसने कहा, हम परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। पीएम मोदी ने गोलीबारी में मारे गए भारतीय छात्र के परिवार से बात की है। |
Mar 01, 2022 16:31 | जयशंकर ने यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने के अभियान पर सांसदों को पत्र लिखायूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वहां फंसे भारतीय नागरिकों के परिवारों की ओर से कई सांसदों को फोन कॉल मिलने के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सांसदों से ऐसी किसी भी ‘चिंता’ को लेकर उनके कार्यालय से सीधे सम्पर्क करने और ऐसे लोगों की सूचना साझा करने को कहा है। विदेश मंत्री ने सोमवार को सभी सांसदों को भेजे पत्र में कहा, ‘‘ कृपया आश्चस्त रहें कि हम सभी तरह की पूछताछ और जानकारी को लेकर संज्ञान ले रहे हैं। इन सभी पर एमईए टीम के प्रतिनिधि सतत संज्ञान ले रहे हैं।’’ उन्होंने संसदों को ई मेल आईडी और व्हाट्सएप नंबर भी साझा किया जिस पर वे ब्यौरा भेज सकते हैं। गौरतलब है कि भारत ने युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीयों को वापस निकालने के लिये ‘‘अपरेशन गंगा’’ अभियान शुरू किया है। यूक्रेन से अपने नागरिकों को वापस लाने के लिये सरकार सभी पक्षों के सम्पर्क में हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच देशों से अभियान में समन्वय एवं देखरेख के लिये चार वरिष्ठ मंत्रियों को दायित्व सौंपा हैं।इसके तहत, केंद्रीय मंत्री वी के सिंह पोलैंड में, किरेन रिजिजू स्लोवाकिया में, हरदीप पुरी हंगरी में जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया और माल्डोवा में निकासी अभियान में समन्वय करेंगे। |
Mar 01, 2022 15:21 | खारकीव में एक भारतीय छात्र की मौत, Google ने उठाया रशिया के खिलाफ बड़ा कदमयूक्रेन की राजधानी कीव के हालात काफी खराब हो गये हैं। रूसी सेना कभी भी कीव पर कब्जा कर सकती है। कीव में लगातार बमबारी जारी है। वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। यूक्रेन की राजधानी कीव को रूसी सेना चारों तरफ से घेर चुकी है। रूस ने यूक्रेन के खिलाफ काफी आक्रामर रूख अपना लिया है। लगातार यूक्रेन के रिहायसी इलाकों और सरकारी इमारतों पर बम गिराये जा रहे हैं। कीव में रूसी सैनिकों की घेराबंदी तेज हो गयी है, मिलाइल हमले में कीव की सरकारी इमारत को तबाह कर दिया गया है। कीव के कई मकानों में आग लगी दिखायी पड़ रही है। इससे पहले यूक्रेन के दूसरे बड़े शहर खारकीव को रूसी सैनिको ने बमबारी में तबाह कर दिया है। खारकीव हमले में एक भारतीय छात्र की मौत हो गयी है। |
Mar 01, 2022 14:22 | यूक्रेन के खारकीव पर क्षेत्रीय प्रशासन भवन पर रूसी सेना ने किया मिसाइल हमला | Videoमंगलवार को यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में आवासीय जगहों पर बमबारी की गयी है। तबाही ती तस्वीरें काफी डरावरी हैं यूक्रेन की असल हालत बयां कर रही हैं। रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी से बस 25 किलोमीटर दूर है। कीव को काफी भी चारों तरफ से घेरा जा सकता है। भारतीय दूतावास की चरफ से कीव को तुरंत खाली करने का निर्देश दिया गया है। यूक्रेन के कई सारे वीडियो सोशस मीडिया पर रिलीज किए जा रहे हैं। मीडिया लगातार रूस और यूक्रेन के युद्ध के हालात पर नजर बनाए हुए है।
|
Mar 01, 2022 14:17 | भारतीय दूतावास की तरफ से कीव को तुरंत खाली करने का निर्देश दिया गया हैमंगलवार को यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में आवासीय जगहों पर बमबारी की गयी है। तबाही ती तस्वीरें काफी डरावरी हैं यूक्रेन की असल हालत बयां कर रही हैं। रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी से बस 25 किलोमीटर दूर है। कीव को काफी भी चारों तरफ से घेरा जा सकता है। भारतीय दूतावास की तरफ से कीव को तुरंत खाली करने का निर्देश दिया गया है। यूक्रेन के कई सारे वीडियो सोशस मीडिया पर रिलीज किए जा रहे हैं। मीडिया लगातार रूस और यूक्रेन के युद्ध के हालात पर नजर बनाए हुए है। |
Mar 01, 2022 13:08 | देश की रक्षा के लिए तैयार यूक्रेन के खिलाड़ी, रूस पर प्रतिबंध की मांग कीयूक्रेन के स्केलेटन राइडर व्लादिस्लाव हेरासकेविच इस महीने बीजिंग में शीतकालीन ओलंपिक के दौरान ‘यूक्रेन में युद्ध नहीं’ के संदेश के साथ उतरे थे। रविवार को अपने देश की राजधानी से लगभग 150 किमी (90 मील) दूर हेरासकेविच हथियारों के साथ मौजूद थे जिससे कि जरूरत पड़ने पर अपने देश की रक्षा कर सकें। एपी को फोन पर दिए साक्षात्कार में हेरासकेविच ने कहा, ‘‘मैं छात्र हूं। मुझे इस तरह की चीजों का अनुभव नहीं है। लेकिन मैं मजबूती के साथ खड़ा रहने और किसी भी तरह से मदद करने को तैयार हूं।’’ रूस के सैनिक राजधानी कीव की घेराबंदी कर रहे हैं। हेरासकेविच यूक्रेन के उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने ओलंपिक और पैरालंपिक अधिकारियों को खुला पत्र लिखकर रूस और बेलारूस की ओलंपिक और पैरालंपिक समितियों को तुरंत निलंबित करने की मांग की है। लगभग दो दर्जन देशों के खिलाड़ियों के भी इस पत्र पर हस्ताक्षर हैं। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक और अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (आईपीसी) के उनके समकक्ष एंड्रयू पार्सन्स को लिखे पत्र में कहा गया, ‘‘रूस का यूक्रेन पर हमला, जिसे बेलारूस का समर्थन हासिल है, ओलंपिक तथा पैरालंपिक चार्टर का स्पष्ट उल्लंघन है- ऐसा उल्लंघन जिसके लिए कड़ी सजा दी जानी चाहिए।’’ इस पत्र पर चार बार की ओलंपियन ब्रिटेन की पाउला रेडक्लिफ, छह बार की ओलंपियन कनाडा की क्लारा ह्यूज, दो बार की पैरालंपियन ग्रेटा नीमान्स और कनाडा की ओलंपिक चैंपियन बेकी स्कॉट ने भी हस्ताक्षर किए हैं। |
Mar 01, 2022 10:38 | अमेरिका ने जासूसी के आरोप में 12 रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने की घोषणा कीअमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र में रूसी मिशन के 12 सदस्यों को जासूसी में शामिल ‘‘खुफिया अधिकारी’’ होने के आरोप में सोमवार को निष्कासित करने की घोषणा की। यूक्रेन पर रूस के हमले के पांचवें दिन अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने यह कदम उठाया है। रूस के हमले की अमेरिका और कई अन्य देशों ने निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी मिशन ने एक बयान में कहा कि रूसी राजनयिकों ने ‘‘जासूसी गतिविधियों में शामिल होकर अमेरिका में रहने के अपने अधिकार का दुरुपयोग किया है, जो हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नुकसानदेह है।’’ मिशन ने कहा कि निष्कासन की प्रक्रिया ‘‘कई महीनों से जारी’’ थी और 193 सदस्यीय विश्व निकाय के मेजबान के रूप में संयुक्त राष्ट्र के साथ अमेरिका के समझौते के अनुरूप है। |
Mar 01, 2022 10:37 | रूस की कई समाचार वेबसाइट हैक, कुछ पर रूस ने खुद लगाई रोकरूस की कई समाचार वेबसाइट सोमवार को हैक हो गईं। इन वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर एक संदेश आने लगा, जिसमें यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की निंदा की गई थी। वहीं, युद्ध को लेकर दिखाई जा रही खबरों से नाखुश रूस ने कुछ मीडिया मंचों पर रोक भी लगा दी है। मीडिया में ऐसा हस्तक्षेप रूस की आम जनता के बीच बढ़ती युद्ध-विरोधी भावना का संकेत है। हालांकि, वेबसाइट हैक करने के पीछे किसका हाथ है, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। साथ ही, यह असहमति को दबाने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सरकार के प्रयासों का प्रमाण भी है। रूस के संचार मंत्रालय और मीडिया निगरानी समूह ‘रोसकोम्नाडज़ोर’ नेयुद्ध को लेकर दिखाई जा रही खबरों के मद्देनजर कई रूसी और यूक्रेनी मीडिया संगठनों पर रोक लगा दी है। क्रेमलिन की सार्वजनिक रूप से आलोचना करने वाली रूसी पत्रिका ‘द न्यू टाइम्स’ पर यूक्रेन में रूसी सैन्य हताहतों के बारे में विवरण देने के कारण रोक लगा दी गई, जिसका रूसी रक्षा मंत्रालय ने अभी तक खुलासा नहीं किया है। |
Mar 01, 2022 10:36 | हमने रूस को लेकर अपनी ‘‘चिंता’’ के बारे में भारत से बात की है: अमेरिकी विदेश मंत्रालयअमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां सोमवार को कहा कि अमेरिका के भारत के साथ ‘‘करीबी एवं सौहार्दपूर्ण’’ संबंध हैं तथा उसने रूस को लेकर अपने देश की ‘‘चिंताओं’’ के बारे में नयी दिल्ली से बात की है। भारत यूक्रेन के खिलाफ रूस के हमले पर संयुक्त राष्ट्र महासभा का विशेष आपातकालीन सत्र बुलाने संबंधी एक प्रस्ताव पर मतदान से दूर रहा था। इससे पहले भी यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक प्रस्ताव पर हुए मतदान में भारत शामिल नहीं हुआ था। इस बारे में अमेरिका की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे भारत के साथ बहुत निकट संबंध हैं। हमने हमारी चिंताओं, हमारी साझा चिंताओं पर चर्चा की है।’’ प्राइस ने कहा, ‘‘हम अपने भारतीय साझेदारों के नियमित संपर्क में हैं। |
Mar 01, 2022 10:36 | रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर की बमबारी, राजधानी कीव पर बढ़ा खतरारूसी सेनाओं ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर सोमवार को बमबारी की। इसके साथ ही रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव के और करीब पहुंच गई है और करीब 40 मील के काफिले में रूस के टैंक और अन्य सैन्य वाहन कूच कर रहे हैं। वहीं, युद्ध को रोकने के लिए चल रही वार्ता केवल आगे की दौर की वार्ता पर सहमति बनने के साथ ही समाप्त हो गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि बमबारी में वृद्धि केवल उनपर दबाव बनाने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने सोमवार को देर रात जारी वीडियो संदेश में कहा, ‘‘रूस इन आसान तरीकों से (यूक्रेन पर) दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। जेलेंस्की ने हालांकि दिन में दोनों पक्ष के बीच हुई लंबी वार्ता की जानकारी नहीं दी लेकिन उन्होंने कहा कि कीव कोई रियायत देने को तैयार नहीं है, वह भी तब जब एक ओर रॉकेट और तोप से हमले किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गत पांच दिन से जारी युद्ध से रूस अलग-थलग पड़ता जा रहा है जबकि यूक्रेन से भी उसे अप्रत्याशित रूप से प्रतिरोध का सामना करना पड़ा रहा है। घरेलू स्तर पर रूस को आर्थिक रूप से भी झटका लगा है। बेलारूस की सीमा पर सोमवार को जब रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता हो रही तब कीव में धमाके सुनाई दे रहे थे और रूसी सैनिक 30 लाख की आबादी वाली यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ रहे थे। |