यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का आज 14वां दिन है और दोनों देशों के बीच लड़ाई और भयानक रूप ले चुकी है। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद, दो सप्ताह से भी कम समय में करीब 20 लाख लोगों ने पूर्वी यूरोपीय देश छोड़ दिया है, जिनमें से आधे बच्चे हैं और हर नए दिन के साथ यह पलायन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट बनता जा रहा है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रूसी सेना से घिरे यूक्रेनी शहरों में मानवीय स्थिति और अधिक विकट हो गई है, जिसमें मारियुपोल भी शामिल है, जहां सड़कों पर हर तरफ शव नजर आ रहे हैं और अभी तक वहां कोई मानवीय मदद नहीं पहुंच पाई है।
Live Blog
Mar 09, 2022 22:49 | यूक्रेन को मिग लड़ाकू विमानों की आपूर्ति करने के लिए पोलैंड तैयारपोलैंड के प्रधानमंत्री ने बुधवार को कहा कि उनका देश यूक्रेन को रूस निर्मित अपने मिग लड़ाकू विमानों की नाटो के माध्यम से आपूर्ति करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत गंभीर फैसला है, जो उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सभी सदस्य देशों द्वारा किया जाना चाहिए क्योंकि यह व्यापक सुरक्षा को प्रभावित करता है। प्रधानमंत्री मेतयुस्ज मोरावेकी ने कहा कि रूस के आक्रमण का मुकाबला कर रहे यूक्रेन को मिग-29 लड़ाकू विमान उपलब्ध कराने के सवाल पर फैसला करना अब नाटो और अमेरिका पर निर्भर करता है। प्रधानमंत्री ने वियना की यात्रा पर कहा, ‘‘इस युद्ध में पोलैंड कोई पक्ष नहीं है और नाटो भी इस युद्ध में एक पक्ष नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विमान सौंपने जैसा, इस तरह का एक गंभीर फैसला जरूरत ही आम सहमति से और एक स्वर से नाटो के सभी सदस्य देशों द्वारा किया जाना चाहिए। ’’ उन्होंने कहा कि इस विषय पर वार्ता जारी है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका और पश्चिमी देशों से यूक्रेन लड़ाकू विमान उपलब्ध कराने की अपील कर रहा है। पोलैंड ने अपने विमान जर्मनी में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर भेजने की पेशकश करते हुए मंगलवार को इसका जवाब दिया। पोलैंड ने साथ ही यह उम्मीद जताई कि उसके बाद विमानों को यूक्रेन के पायलट को सौंप दिया जाएगा। वहीं, अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने यह कहते हुए प्रतिक्रिया व्यक्त की है कि वह इस योजना से अवगत नहीं है। |
Mar 09, 2022 22:49 | यूक्रेन का बड़ा दावा, कहा- रूस ने किया अस्पताल पर हमलायूक्रेन के अधिकारियों ने कहा है कि रूस के हमले में दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर मारियुपोल में बच्चों के अस्पताल एवं प्रसूति केंद्र को निशाना बनाया गया। बुधवार को नगर परिषद के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बयान में कहा गया कि अस्पताल को भारी क्षति हुई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने ट्वीट किया, मलबे के नीचे लोग, बच्चे दबे हैं। उन्होंने हमले को ‘‘अत्याचार’’ करार दिया। ज़ेलेंस्की के कार्यालय के उप प्रमुख किरिलो ताइमोशेंको ने कहा कि अधिकारी मारे गए या घायल हुए लोगों की संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों ने बुधवार सुबह नए संघर्षविराम की घोषणा की, ताकि हजारों नागरिक कीव के आसपास के शहरों के साथ-साथ दक्षिणी शहरों-मारियुपोल, एनरहोदर और वोल्नोवाखा, पूर्व में इज़्यूम और उत्तर पूर्व में सूमी से सुरक्षित निकल सकें। युद्ध के चलते यूक्रेन को भारी तबाही का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें आम लोग भी चपेट में आ रहे हैं। |
Mar 09, 2022 17:53 | यूक्रेन के सूमी से रवाना हुए भारतीय छात्र, लविवि रेलवे स्टेशन पहुंचे |
Mar 09, 2022 16:55 | भारत ने यूक्रेन में फंसे पाकिस्तानी छात्र को बचाया |
Mar 09, 2022 16:03 | यूक्रेन के सूमी में फंसे मप्र के 35 छात्रों के आज रात तक भारत लौटने की संभावनामध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को बताया कि यूक्रेन के सूमी शहर में फंसे प्रदेश के करीब 35 मूल निवासी युद्धग्रस्त देश छोड़ चुके हैं और उनके बुधवार रात तक भारत पहुंचने की संभावना है। मिश्रा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अब तक मध्य प्रदेश के 500 से ज्यादा लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ जैसा कि मंगलवार को मैंने कहा था, मप्र के कुछ मूल निवासी सूमी शहर (उत्तर पूर्वी यूक्रेन) में फंस गए थे। हमें जानकारी मिली है कि ऐसे करीब 35 छात्र युद्धग्रस्त देश से सुरक्षित बाहर आ गए हैं। छात्रों की संख्या अलग भी हो सकती है।’ |
Mar 09, 2022 16:02 | रूस ने डोनबास पर हमले की साजिश नाकाम करने का दावा कियारूस के रक्षा मंत्रालय ने पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादियों के कब्जे वाले क्षेत्रों पर बड़े पैमाने पर हमले की साजिश नाकाम करने का दावा किया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने बुधवार को यूक्रेनी नेशनल गार्ड के कथित खुफिया दस्तावेज के हवाले से बताया कि डोनबास क्षेत्र को निशाना बनाने के लिए हफ्ते भर की व्यापक योजना तैयार की गई थी। टीवी पर प्रसारित बयान में कोनाशेनकोव ने कहा, “24 फरवरी से जारी रूसी सेना के विशेष सैन्य अभियान ने इस साल मार्च में लुहान्स्क और दोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (जो कीव द्वारा नियंत्रित नहीं हैं) पर यूक्रेनी सेना के लड़ाकू समूहों द्वारा बड़े पैमाने पर हमले की साजिश का पता लगाकर उसे नाकाम कर दिया।” |
Mar 09, 2022 16:02 | कीव में बजे हवाई हमले के सायरन: रूसी सेना ने शहरों पर दबाव बढ़ायायूक्रेन की राजधानी कीव में बुधवार को हवाई हमले के सायरन बजने लगे। वहीं अधिकारियों ने कहा कि वे रूसी सेना से खतरे वाले प्रमुख शहरों में सुरक्षा को मजबूत कर रहे हैं। माना जाता है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेना के आक्रमण के बाद से लगभग दो सप्ताह की लड़ाई में हजारों लोग मारे गए हैं जिसमें सैनिक और आम नागरिक दोनों शामिल हैं। रूसी सैनिकों का यूक्रेन में आगे बढ़ना यूक्रेनी प्रतिरोध के चलते उम्मीद से अधिक धीमा हो गया है। रूसी सैनिकों ने कई शहरों की घेराबंदी कर दी है। इससे शहरों के भीतर नागरिक फंस गए हैं जिनके पास भोजन, पानी या दवा की कमी हो गई है। कई शहरी क्षेत्रों से सुरक्षित निकासी मार्ग स्थापित करने के बार-बार प्रयास विफल रहे हैं। हालांकि कुछ हज़ार लोग मंगलवार को एक सुरक्षित गलियारे के माध्यम से उत्तरपूर्वी शहर सूमी से निकलने में सफल रहे। घिरे हुए बंदरगाह शहर मारियुपोल के निवासी इतने भाग्यशाली नहीं थे। युद्ध के कुछ सबसे बुरे प्रभाव वहां सामने आ रहे हैं। नागरिकों को निकालने और आवश्यक आपूर्ति मुहैया कराने का प्रयास विफल रहा। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि रूसी सेना ने काफिले पर उसके शहर में पहुंचने से पहले गोलाबारी की। |
Mar 09, 2022 14:11 | अमेरिका के 1.5 खरब डॉलर के बजट में यूक्रेन की सहायता राशि बढ़ाकर 14 अरब करने का प्रस्तावअमेरिका के लिए तैयार 1.5 खरब डॉलर के बजट प्रस्ताव में यूक्रेन और पूर्वी यूरोपीय देशों की सहायता पैकेज बढ़ाकर 14 अरब डॉलर करने का प्रस्ताव किया गया। प्रस्ताव को इस सप्ताहांत कांग्रेस द्वारा अनुमति मिलने की उम्मीद है। यूक्रेन की मदद करने को लेकर डेमाक्रेटिक और रिपब्लिकनसदस्य साथ हैं। रूस के हमले के बाद यूक्रेन का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है। वार्ताकारों ने बताया कि क्षेत्र को सैन्य, मानवीय और आर्थिक मदद के लिए पैकेज सोमवार के 12 अरब डॉलर से बढ़ाकर 14 अरब डॉलर कर दिया है जबकि राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले सप्ताह मदद राशि 10 अरब डॉलर करने का अनुरोध किया था। व्हाइट हाउस में बाइडन ने कहा, ‘‘ हम उनका (यूक्रेन का) अत्याचार, दमन, हिंसा की कार्रवाई के खिलाफ समर्थन करने जा रहे हैं।” यूक्रेन को मदद देने को लेकर दोनों दलों में सहमति है और यह कांग्रेस (अमेरिकी संसद) की युद्धग्रस्त देश की मदद की इच्छा को प्रदर्शित करता है, लेकिन कई ऐसे सदस्य भी है जिन्होंने कुछ आपत्ति जताई है। |
Mar 09, 2022 14:11 | यूक्रेन को मदद देने के लिए अमेरिका में द्विदलीय समझौतायूक्रेन और यूरोपीय सहयोगियों को 13.6 अरब डॉलर की सहायता देने के लिए अमेरिकी संसद सदस्यों में बुधवार सुबह एक द्विदलीय समझौते पर सहमति बनी। इसमें, संघीय एजेंसियों को 1500 अरब डॉलर की वित्तपोषण सहायता के हिस्से के रूप में महामारी से निपटने के लिए कई अरब डॉलर की सहायता देना भी शामिल है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले हफ्ते सैन्य, मानवीय और आर्थिक सहायता के रूप मे 10 अरब डॉलर का अनुरोध किया था। डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन सांसदों का पुख्ता समर्थन मिलने से यह राशि 13.6 अरब डॉलर पर पहुंच गई। व्हाइट हाउस में बाइडन ने कहा, ‘‘ हम उनका (यूक्रेन का) अत्याचार, दमन, हिंसा की कार्रवाई के खिलाफ समर्थन करने जा रहे हैं। |
Mar 09, 2022 11:29 | यूक्रेन के मारियुपोल शहर में गहराता जा रहा मानवीय संकटयूक्रेन के मारियुपोल में रूसी हमले से उत्पन्न तबाही का मंजर सड़कों पर पड़ी लाशों से साफ नजर आ रहा है, कई दिन से भूखे लोग अब भोजन की तलाश में दुकानों के ताले तोड़ रहे हैं, प्यास बुझाने के लिए बर्फ पिघलाकर पी रहे हैं। इस रणनीतिक बंदरगाह शहर में रूसी गोलाबारी की आवाज से कांपते हुए हजारों लोगों ने जान बचाने के लिए तहखानों में पनाह ली है। महिलाओं और बच्चों के बीच तहखाने में तेल के दीपक की रोशनी में रोते हुए गोमा जाना ने कहा, ‘‘ मैं क्यों ना रोऊं ? मुझे मेरा घर वापस चाहिए, मेरी नौकरी वापस चाहिए। मैं लोगों और शहर को लेकर दुखी हूं।’’ मारियुपोल शहर की आबादी करीब 4,30,000 है और रूसी हमले के बाद उत्पन्न स्थितियों से यहां मानवीय संकट गहराता जा रहा है। मंगलवार को भी यहां फंसे लोगों को कोई राहत नहीं मिली, नागरिकों को निकालने और एक निर्दिष्ट सुरक्षित गलियारे के माध्यम से आवश्यक भोजन, पानी और दवा पहुंचाने का प्रयास विफल रहा। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि काफिले के शहर पहुंचने से पहले ही रूसी सेना ने उस पर गोलीबारी कर दी। रूस को यूक्रेन पर हमला किए करीब दो सप्ताह का समय बीत चुका है, आज़ोव सागर पर बसा मारियुपोल कई दिनों से रूसी सैनिकों से घिरा हुआ है। यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरीना वेरेशचुक ने कहा कि मारियुपोल ‘‘विनाशकारी स्थिति’’ में है। |
Mar 09, 2022 10:24 | यूक्रेन की मदद के लिए पोलैंड ने अमेरिका को लड़ाकू विमान देने का प्रस्ताव रखापोलैंड ने यूक्रेन की सेना की मदद करने के लिए अमेरिका को अपने सभी एमआईजी-29 लड़ाकू विमान देने का प्रस्ताव दिया है। इस संबंध में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह प्रस्ताव उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के लिए गंभीर चिंताएं पैदा करता है और यह योजना ‘‘तर्कसंगत नहीं’’ है। पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने एक बयान में कहा कि यूक्रेन युद्ध में रूस के खिलाफ हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने के लिए जर्मनी स्थित अमेरिका/नाटो सैन्य अड्डे से विमानों के रवाना होने संबंधी संभावना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यह अमेरिका को स्पष्ट नहीं है कि इसके लिए क्या ठोस तर्क है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस मामले पर पोलैंड से बात करना जारी रखेगा। पोलैंड ने मंगलवार को कहा कि वह अपने सभी एमआईजी-29 लड़ाकू विमान अमेरिका को देगा ताकि ऐसी व्यवस्था हो सके, जिसके जरिए ये विमान यूक्रेन की सेना तक पहुंचाए जा सकें। पश्चिमी देश युद्धक विमान मुहैया कराने की यूक्रेन की अपील का जवाब देने के संभावित तरीकों पर चर्चा कर रहे हैं। |
Mar 09, 2022 10:20 | पूर्व मिस यूक्रेन ने कीव गने से निकलने की कहानी बयां की, मदद की गुहार लगाईपूर्व मिस यूक्रेन वेरोनिका दिदुसेंको ने अपनी मातृभूमि पर रूसी हमले के बाद कीव से अपने सात वर्षीय बेटे को लेकर निकल जाने की मार्मिक कहानी बयां की है। उन्होंने दुनिया के विभिन्न देशों से रूसी हमलों से निपटने के लिए अपने मुल्क के लोगों को अतिरिक्त हथियार और अन्य सैन्य साजो-सामान उपलब्ध कराने की अपील भी की है। वेरोनिका ने साल 2018 में मिस यूक्रेन का ताज जीता था। उन्होंने बताया कि वह और उनका बेटा रूसी हमले के पहले दिन हवाई हमलों और विस्फोटों के सायरन की आवाज के बीच जागे। इसी के साथ दोनों सड़कों पर निकले उन हजारों लोगो |