इंडिया टुडे के एग्जिट पोल के अनुसार गोवा में कांग्रेस की सरकार बन रही है। बीजेपी के साथ कांग्रेस की टफ फाइट दिखाई दे रही है। बीजेपी के खाते में 14 से 18 सीटें मिल सकती है। एमजेपी के हिस्से में 2 से 5 औरअन्य को 0 से 4 सीटें प्राप्त हो सकती है।
एग्जिट पोल के अनुमान
इंडिया टुडे के एग्जिट पोल के अनुसार गोवा में कांग्रेस की सरकार बन रही है। बीजेपी के साथ कांग्रेस की टफ फाइट दिखाई दे रही है। बीजेपी के खाते में 14 से 18 सीटें मिल सकती है। एमजेपी के हिस्से में 2 से 5 औरअन्य को 0 से 4 सीटें प्राप्त हो सकती है। सी वोटर के अनुमान के अनुसार बीजेपी को गोवा में 13 से 17 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। कांग्रेस के खाते में 12 से 16 सीटें जाने का अनुमान है। टीएमसी को 5 से 9 सीटें मिल सकती हैं। जबकि अन्य के खाते में 0 से 2 सीटें जा सकती है। जन की बात ने गोवा में बीजेपी को 13 से 19 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। कांग्रेस के खाते में 14 से 19 सीटें जा सकती है। एमजेपी को 1 से 2 सीट और आप के खाते में 3 से 5 सीटें जा सकती है।
क्या कहते हैं पहले के चुनाव परिणाम
साल 2012 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 21 सीटें हासिल हुई थी जबकि 2017 में ये संख्या घटकर 13 हो गई थी। कांग्रेस ने साल 2012 के विधानसभा चुनाव में 9 सीटों पर कब्जा जमाया था। वहीं 2017 में उसके खाते में 17 सीटें गई थी। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 26 सीटें मिली थी और कांग्रेस के खाते में 14 सीटें गई थी।