Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि में इन राशि वालों पर बरसेगी माता रानी की कृपा, दूर हो जाएंगे सभी कष्ट

Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि में इन राशि वालों पर बरसेगी माता रानी की कृपा, दूर हो जाएंगे सभी कष्ट

नवरात्रि के नौ दिनों में माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करने से विशेष लाभ होता है। नवरात्रि में जप, तप और पूजा-आराधना करने से माता भक्तों पर प्रसन्न होती हैं और उन्हें सुख-वैभव का आशीर्वाद देती हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ राशियों को चैत्र नवरात्रि में माया रानी के आशीर्वाद से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को चैत्र नवरात्रि में माता रानी के आशीर्वाद से खुशियां मिलेंगी। इस दौरान आप जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे उसमें आपको सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होगी। पूर्व में किए गए परिश्रम का फल आपको मिलेगा। इस दौरान आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को नवरात्रि में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापारी जातकों को कारोबार में मुनाफा होगा। इस दौरान आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपके आत्मविश्वास के वृद्धि होगी।

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए चैत्र नवरात्रि में बेहद शुभ योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको कोई अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। आपको अपना अटका हुआ धन प्राप्त होगा। इस दौरान आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं जिससे आपको लाभ होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी समय अनुकूल रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए चैत्र नवरात्रि काफी शुभ साबित होगी। इस दौरान आप आर्थिक रूप से सक्षम होंगे। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से धन लाभ होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी समय अच्छा कहा जा सकता है। आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए चैत्र नवरात्रि बेहद शुभ रहेगी। इस दौरान आपके आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस दौरान आपके प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे।