यूपी में कौन होगा भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष? यह दो नाम रेस में सबसे आगे

 यूपी में कौन होगा भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष? यह दो नाम रेस में सबसे आगे

वर्तमान की बात करें तो प्रदेश अध्यक्ष की सूची में उन नामों की चर्चा सबसे ज्यादा है जिन्हें इस बार योगी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। इन नामों में दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थ नाथ सिंह जैसे दिग्गजों के नाम है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष की रेस में अब भी सबसे आगे श्रीकांत शर्मा और दिनेश शर्मा का नाम चल रहा है।

वर्तमान की बात करें तो प्रदेश अध्यक्ष की सूची में उन नामों की चर्चा सबसे ज्यादा है जिन्हें इस बार योगी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। इन नामों में दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थ नाथ सिंह जैसे दिग्गजों के नाम है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष की रेस में अब भी सबसे आगे श्रीकांत शर्मा और दिनेश शर्मा का नाम चल रहा है। जानकारी के मुताबिक के श्रीकांत शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। ऐसा दावा इसलिए भी किया जा रहा है क्योंकि श्रीकांत शर्मा को अमित शाह का बेहद करीबी माना जाता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में बिजली मंत्री के नाते उनका प्रदर्शन अच्छा रहा बावजूद इसके उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया जिसके बाद उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने की अटकलें तेज हो गई हैं।

इससे पहले योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे दिनेश शर्मा भी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में आगे चल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक दिनेश शर्मा को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री रहने के नाते उन्होंने प्रदेश के दौरे भी किए हैं। साथ ही साथ सरकार और संगठन में अच्छा तालमेल भी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यही कारण है कि दिनेश शर्मा का नाम भी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में आगे चल रहा है।