एक्ट्रेसेस को खूब भा रही है डोरी वाली ड्रेस, आप भी अपनी ड्रेस में इन तरीकों से कर सकती हैं डोरी का इस्तेमाल

एक्ट्रेसेस को खूब भा रही है डोरी वाली ड्रेस, आप भी अपनी ड्रेस में इन तरीकों से कर सकती हैं डोरी का इस्तेमाल

सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड में भी डोरी वाली ड्रेस काफी ट्रेंड में है। इस तरह की ड्रेस की खास बात यह है कि हैवी बॉडी वाली महिलाएं भी इसे बेझिझक पहन सकती हैं। ये ड्रेस आपके कर्व्स को बखूबी निखरती हैं और इसमें बॉडी स्लिम नज़र आती है।

कुर्ते में डोरी लगाएं

अगर अपने कुर्ते में डोरी लगाकर इसे एक नया लुक दे सकती हैं। इसके लिए कुर्ते के दोनों स्लिट्स पर क्रिस-क्रॉस डोरी लगाएं। आप इसे जींस, प्लाजो, स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं।

ब्लाउज के बैक पर डोरी लगाएं

आप अपने ब्लाउज के बैक पर डोरी से एक नया डिज़ाइन बना सकते हैं। इसके लिए आप ब्लॉउज के बैक पर कंट्रास्ट कलर की डोरी लगवाएं। आप चाहें तो डोरी के किनारों पर घूँघरू भी लगा सकते हैं। 

कुर्ते के फ्रंट गले पर डोरी लगाएं

अगर आप अपने कुर्ते के फ्रंट गले के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो इस पर भी डोरी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए अपने कुर्ते के गले पर क्रिस-क्रॉस डोरी लगे। कंट्रास्ट कलर की डोरी से स्टाइलिश लुक मिलेगा।

पैंट पर डोरी लगाएं

अगर आप एंकल लेंथ पैंट पहन रही हैं तो इसके निचले हिस्से पर 2-3 इंच लंबी डोरी लगवा सकती हैं। इससे बेहद स्टाइलिश लुक मिलेगा। 

लॉन्ग स्लीव पर डोरी लगाएं

आप अपने लॉन्ग स्लीव वाले ब्लाउज, कुर्ती या गाउन की स्लीव्स पर भी डोरी लगवा सकती हैं। आप डोरी के किनारों पर घुँघरू या टसल्स भी लगवा सकती हैं।