उद्योग व्यापार मंडल की बैठक आयोजित

मुरादनगर। उधोग व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने एक बैठक में कहा कि व्यापारी समाज देश की रीढ़ है। व्यापार मंडल व्यापारियों के हक की लड़ाई तो लड़ता ही है, साथ ही सरकार के अच्छे निर्णयों का समर्थन भी करता है। वे स्वयं तीन वर्ष में एक बार छोटे से छोटे बाजार में पहुँचकर व्यापारियों की समस्याओं से सरकार को अवगत करा समाधानका प्रयास करते हैं। जिलाध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों की ताकत है। 1973 में लाला विसम्बर दयाल अग्रवाल द्वारा उधोग व्यापार मंडल का गठन किया गया तभी से संगठन व्यापारी हितों की लड़ाई लड़ रहा है। मुरादनगर इकाई के अध्यक्ष पंकज गर्ग ने मांग की कि लोक डाउन के दौरान व्यापारियों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा राहत पैकेज दिया जाये। जिससे छोटे छोटे व्यापारियों को भी लाभ मिले। इस अवसर पर मुकेश भटनागर, अजय वर्मा, राकेश गोयल, रामकिशन, राजकुमार गर्ग, बुद्धगोपाल गोयल, अनिल कोहली, विनोद सिंघल, अमित गर्ग, सचिन अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, संजय मित्तल, योगेन्द्र जाटव, मनीष सिंघल, हिमांशु गर्ग, जितेंद्र गोयल, दीपक शर्मा, मुकेश सिंघल, सर्राफा व्यापार मंडल अध्यक्ष लोकेश वर्मा, अरुण भटनागर, संजय गुप्ता, विनय शर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।

फ़ोटो का कोई वर्णन उपलब्ध नहीं है.