मोदीनगर. भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव कलछीना में ईंट के भट्ठे पर लकड़ी का बुरादा सप्लाई कराने के नाम पर भट्ठा संचालक से पांच लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत भोजपुर पुलिस से की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर उन्होंने एसएसपी से गुहार लगाई। सोमवार को एसएसपी के आदेश पर मामले में केस दर्ज हुआ है। कलछीना गांव के परवेज कुमार का गांव में ही ईंट का भट्ठा है। उनके पास कुछ दिन पहले अमरोहा का सत्तार आया और भट्ठे के लिए लकड़ी का बुरादा समेत अन्य सामान सस्ते दामों में दिलाने के लिए कहने लगा। सत्तार ने उनसे कहा कि अच्छी गुणवत्ता का सामान काफी कम दाम में मिल जाएगा। उनकी बातों से प्रभावित होकर परवेज ने उन्हें लकड़ी का बुरादा खरीदने के एवज में उन्हें पांच लाख रुपये दे दिए। इसके बदले सत्तार ने ब्लैंक चेक परवेज को दिया। सत्तार ने भरोसा दिलाया कि यदि वह समय पर सामान की डिलीवरी न करा सका तो परवेज चेक लगाकर बैंक से अपनी रकम निकाल सकते हैं। इस बात को दो महीने बीत गए। लेकिन, सामान की डिलीवरी नहीं हुई। इसलिए परवेज ने वह चेक बैंक में लगा दिया। आरोप है कि वह चेक भी निरस्त हो गया। अब सत्तार न तो परवेज का फोन उठा रहा है और न ही उनकी रकम वापस कर रहा। मामले की शिकायत करने पीड़ित भोजपुर थाने पहुंचे, लेकिन वहां से उन्हें टरका दिया गया। इसके बाद वे एसएसपी से मिले। उनके आदेश पर केस दर्ज हुआ है। सीओ मोदीनगर सुनील कुमार ने बताया कि आरोपित सत्तार निवासी आदमपुरा, अमरोहा के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। छानबीन चल रही है। जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी होगी।
लकड़ी का बुरादा सप्लाई कराने के नाम पर भट्ठा संचालक से पांच लाख की ठगी