यूक्रेन संकट: पाकिस्तान युद्ध के बाद रूस से व्यापार समझौता करने वाला पहला देश बना


यूक्रेन पर सैन्य हमले के बाद कई देशों ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं। मगर, पाकिस्तान ने युद्ध शुरू होने के बाद रूस के साथ नया व्यापार समझौता किया है। इन हालात में रूस के साथ इस तरह का समझौता करने वाला पाकिस्तान पहला देश बना गया है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पिछले सप्ताह कहा था कि उनका देश रूस से करीब 20 लाख टन गेहूं और प्राकृतिक गैस आयात करेगा। उसी दिन रूस ने पड़ोसी यूक्रेन पर सैन्य हमला कर दिया था। इमरान ने अपने इस फैसले का यह कहते हुए कि बचाव किया है कि पाकिस्तान के आर्थिक हितों को इस समझौते की जरूरत है। उन्होंने रूस की अपनी दो दिवसीय यात्रा को लेकर कहा कि वह इसलिए वहां गए, क्योंकि उनके देश को गेहूं और प्राकृतिक गैस की जरूरत है। रूस उन्हें गेहूं और प्राकृतिक गैस मुहैया कराएगा।