अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस संपन्न

महिला शक्ति परिवार व समाज का आधार -राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

नारी अब अबला नहीं सबला है -निष्ठा भारद्वाज 


गाजियाबाद
, मंगलवार  8 मार्च  2022, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन ऑनलाइन किया गया।

मुख्य अतिथि शिक्षाविद निष्ठा भारद्वाज ने कहा कि आज के युग में नारी अब अबला नहीं अपितु सबला है।वह अपने पैरों पर खड़ी हैं और समाज व राष्ट्र के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभा रही हैं।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि नारी शक्ति परिवार व समाज का आधार है,सारी रचना उसके आसपास ही घूमती है।  जैसा वह निर्माण करती है वैसा ही समाज बनता है। 

डॉ सुषमा आर्य ने कहा कि महर्षि दयानन्द सरस्वती व आर्य समाज नारी को सम्मान देने की बात करते हैं। 

आचार्य विमलेश बंसल ने कहा कि पूरे विश्व में आज नारी का सम्मान बढ़ा है वह हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं।प्रो करुणा चांदना ने कहा कि भौतिक उन्नति के साथ साथ परिवार के दायित्व का भी ध्यान रखना होगा जिससे पारिवारिक ढांचा सुरक्षित रहे।

सुश्री आस्था आर्या,रजनी चुघ, रजनी गर्ग,अंजू मेहरोत्रा आदि ने भी अपने विचार रखे और नारी योगदान की चर्चा की।

राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने कहा कि अपनी बेटियों को बहादुर, स्वालम्बी,शिक्षित करने का आह्वान किया,उन्हें ऐसा मजबूत बनायें जिससे वह जिंदगी के रणक्षेत्र में अपने भाग्य की निर्माता स्वयं बन सकें।

गायिका पिंकी आर्या,रचना वर्मा, कुसुम भण्डारी,नताशा कुमार, दीप्ति सपरा आदि ने मधुर गीत सुनाए।