इस मौसम में गर्मी दूर भगाने के लिए छाछ, जिसे मट्ठा भी करते हैं, से बेहतर और कुछ नहीं है। छाछ में विटामिन ए, बी, सी, ई और के होता है। इसका सेवन करने से शरीर में पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है और कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
गर्मी के दिनों में छाछ का सेवन भुने जीरे के साथ किया जाए तो पाचन अच्छे से होता है और साथ ही पेट की गर्मी व अन्य समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। यह तरलता बनाए रखने में भी मददगार है।
छाछ में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम मौजूद होता है। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं औ ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियां दूर हो सकती हैं।
मोटापा ज्यादा होने पर छाछ को छौंककर सेंधा नमक मिलाकर पीने से बहुत फायदा होता है। उच्च रक्तचाप होने पर गिलोय का चूर्ण छाछ के साथ लेना चाहिए। वहीं सुबह-शाम मट्ठा या दही की पतली लस्सी पीने से स्मरण शक्ति तेज होती है।
बार-बार हिचकी आने की समस्या हो, तो छाछ में एक चम्मच सौंठ डालकर सेवन करना फ़ायदेमंद होगा। ऊल्टी आने या जी मचलाने पर छाछ में जायफल घिसकर इसके मिश्रण को पीने से फायदा मिलता है।
अगर आप अत्यधिक तनाव से गुजर रहे हैं, तो नियमित छाछ का सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा। शरीर के साथ-साथ दिमाग की गर्मी को कम करने में भी छाछ का सेवन लाभप्रद है।