
साहिबाबाद। प्रशासनिक अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एक माफिया के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा दिया। जिसकी कीमत 85 करोड़ रुपये थी। माफिया ने 25 साल से भी ज्यादा समय से कब्जा कर रखा था।
अधिकारियों के अनुसार, वसुंधराजोन के साइट चार में एक माफिया ने नगर निगम की 10 हजार वर्ग मीटर की भूमि पर कब्जा कर बैंक्वेट हाल बना रखा था। 1996 से इस भूमि पर उसने कब्जा कर रखा था। रसूखदार होने के कारण कार्रवाई करने से बार-बार नगर निगम कदम पीछे खींच लेता था। लेकिन बुधवार को अधिकारियों ने बुलडोजर चलाकर इसे ध्वस्त कर दिया है।