जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र समुद्र में 60 किलोमीटर की गहराई में था। यह क्षेत्र उत्तरी जापान का हिस्सा है, जो 2011 में नौ तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप और सुनामी से तबाह हो गया था।
रिक्टर स्केल पर 7.3 तीव्रता
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र समुद्र में 60 किलोमीटर की गहराई में था। यह क्षेत्र उत्तरी जापान का हिस्सा है, जो 2011 में नौ तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप और सुनामी से तबाह हो गया था। भूकंप के कारण परमाणु आपदा भी आई थी। भूकंप से जानमाल को हुए नुकसान के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।
लद्दाख में 5.2 तीव्रता का भूकंप
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन इसमें जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शाम सात बजकर पांच मिनट पर भूकंप आया और कुछ सेकंड तक झटके महसूस किये गए। अधिकारी ने कहा कि भूकंप का केंद्र 36.01 डिग्री उत्तर अक्षांश और 75.18 डिग्री पूर्व देशांतर में जमीन के नीचे 110 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई जानकारी नहीं है।